छत्तीसगढ़
प्रदेश में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। यहां आए दिन अलग अलग इलाकों से कई नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। नए वैरिएंट जेएन-1 के खतरे के बीच कोरोना ने धीरे-धीरे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। नए वैरिएंट जेएन-1 के खतरे के बीच कोरोना धीरे धीरे लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरु कर दिया है। प्रदेश में आए दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर प्रदेश में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। एक साथ 12 मरीजों की पहचान हुई है। कल मिले 12 मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है। लेकिन केसों में बढ़ता इजाफा प्रदेश और देश के लिए आशंकाएं खड़ी कर रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में 12 नए केस देखे गए हैं। प्रदेश में गुरूवार को सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग जिले से छह मिले हैं। राजनांदगांव से एक, रायपुर से एक, रायगढ़ से दो, जांजगीर-चांपा से एक और बस्तर से एक मरीज की पहचान हुई है।
छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना
Friday, December 29, 2023
Edit

सर्दी खांसी जैसे लक्षण ना करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
Previous article
Next article