मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री - CGKIRAN

मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री


मध्य प्रदेश में चुनावी नतीजों के आठ दिन बाद बीजेपी ने मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है. मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर जारी सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।  सोमवार को भोपाल में हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई गई। पार्टी द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा की मौजूदगी में सर्वसम्मति से मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुना गया। बता दें कि नाम के एलान से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की रेस में शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद पटेल, नरेंद्र तोमर और वीडी शर्मा का नाम चल रहा था, लेकिन बीजेपी ने एक बार अपने फैसले से चौंका दिया है. पार्टी ने रेस में चल रहे सभी नामों के अलावा मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लगाई है.

राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव के नाम पर मुहर लग गई है। भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से इनके नाम को मुहर लगी। इससे पहले भाजपा आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर, डॉ. के लक्ष्मण और आशा लकड़ा को पर्यवेक्षक बनाकर सीएम चुनने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सोमवार को हुई विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम को फाइनल किया गया। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री भी होंगे। इनके लिए जो दो नाम सामने आ रहे हैं, वे हैं- जगदीश देवड़ा और राजेश शुक्ला। जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ और राजेश शुक्ला बिजावर से विधायक हैं। इसके अलावा स्पीकर पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर के नाम का एलान किया गया है। 

मोहन यादव के बारे में जानिए

मध्य प्रदेश के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव 58 साल के हैं और उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं. मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की है। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री का जिम्मा संभाल चुके हैं।

मोहन 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव भी चुने गए थे।

वे भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य, मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण के प्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं।

2013, 2018 के बाद अब वे 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads