छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा के चुनाव प्रभारी व अभिकर्ताओं की बैठक में पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचकर भाजपा विधायक और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. इस दौरान सीएम साय और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा के बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल, जिला, और प्रदेश स्तर के 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम से हुई जीत के लिए बधाई दी. सीएम साय ने सभी कार्यकर्ताओं को 13 दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में साइंस कॉलेज पहुंचने का आमंत्रण भी दिया है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह आपकी मेहनत का फल है कि आज मेरे जैसा एक सामान्य सा व्यक्ति भी मुख्यमंत्री है और ये केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है। उन्होंने सभी को 13 दिसंबर को शपथ ग्रहण में शामिल होने का न्योता दिया। भाजपा सह प्रभारी नीतिन नवीन ने कहा कि आप लोगों की शक्ति से ही है। छत्तीसगढ़ में सरकार बनी है उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। सरकार बनने के बाद हमारी शक्ति बनी रहनी चाहिए और हमें इस शक्ति का उपयोग जनता की सेवा में लगाना है। मुख्यमंत्री साय ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कहा कि यह आपकी मेहनत का फल है कि आज मेरे जैसा एक सामान्य सा व्यक्ति भी मुख्यमंत्री है और ये केवल भारतीय जनता पार्टी में ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के विकास और राज्य की जनता के बेहतर भविष्य के लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता ने कठोर परिश्रम किया है और जनता ने उस परिश्रम का आशीर्वाद दिया है. उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे ताकि छत्तीसगढ़ राज्य देश के बड़े और विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके. जनता ने भाजपा पर भरोसा करते हुए छत्तीसगढ़ का भविष्य बनाने का जिम्मा सौंपा है और छत्तीसगढ़ राज्य की समृध्दि के लिए भाजपा कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे.
एक छोटा सा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है, यह केवल भाजपा में ही संभव- सीएम विष्णुदेव साय
Tuesday, December 12, 2023
Edit

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कमल खिलाने में आप सभी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. छत्तीसगढ़ में पहली बार भाजपा ने इतने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर प्रदेश में सरकार बनाई है. इसमें प्रदेश के हर एक कार्यकर्ता ने 54 सीटों पर कमल खिलाने के लिए लगातार मेहनत की है. और आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई. जनता ने हमें पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद देकर छत्तीसगढ़ को विकास की धारा से जोड़ने का जो दायित्व प्रदान किया है. हम उसे ईमानदारी से पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि भय और आतंक से मुक्त कराने के लिए, छत्तीसगढ़ राज्य के समग्र विकास और जनता की बेहतरी के लिए हमें जनादेश मिला है.
Previous article
Next article