छत्तीसगढ़ एक्जिट पोल में किसकी सरकार....?,
छत्तीसगढ़ के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की 90 सीटें हैं। राज्य में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरुरत होती है। इस बार छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा के चुनाव हुए थे। पहले चरण में राज्य की नक्सल प्रभावित 20 सीटों पर 7 नवंबर को वोटिंग हुई थी वहीं, 17 नवंबर को बची हुई 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसंबर को मतगणना होगी। इसमें 1181 प्रत्याशियों के भाग्य पर फैसला आएगा।
पहले चरण में 2018 की तुलना में अधिक हुई थी वोटिंग
छत्तीसगढ़ की कुल 90 विधानसभा सीटों में से पहले चरण की 20 सीटें के लिए मतदान सात नवंबर को हुआ था। जिसमें बस्तर संभाग की 12 सीटों और दुर्ग संभाग की आठ सीटों पर मतदान हुआ था। पहले चरण की 20 सीटों पर इस बार 78.00% मतदान हुआ था। पहले चरण में जिन 20 सीटों पर मतदान हुआ, वहां 2018 में कुल 77.23% वोटिंग हुई थी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा का कार्यकाल 3 जनवरी 2024 को खत्म होगा। पिछला विधानसभा चुनाव नवंबर 2018 में हुआ था, जिसमें कांग्रेस ने जीत हासिल की थी और भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल 2023
इंडिया टीवी सीएनएक्स के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 30-40 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन-पांच सीटें मिलेंगी।
आजतक एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल 2023
छत्तीसगढ़ में भाजपा को 36-46 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 40-50 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 1-5 सीटें मिलने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में बहुमत का आंकड़ा 46 है। कुल 90 सीटें हैं।
एक्सिस माय इंडिया के अनुमान; छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त
आज तक और एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल अनुमान के आधार पर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलेगी।
एग्जिट पोल: छत्तीसगढ़ 2018 विधानसभा चुनाव
सर्वे एजेंसी कांग्रेस भाजपा अन्य
2018 68 15 07
आज तक-एक्सिस माय इंडिया 40-50 36-46 1-5
इंडिया टीवी सीएनएक्स 46-56 30-40 3-5
जन की बात 34-45 42-53 3