आज है नामांकन का आखिरी दिन, CM भूपेश बघेल करेंगे नामांकन दाखिल, प्रियंका गांधी होंगी शामिल - CGKIRAN

आज है नामांकन का आखिरी दिन, CM भूपेश बघेल करेंगे नामांकन दाखिल, प्रियंका गांधी होंगी शामिल


छत्तीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी उफान पर है। प्रचार-प्रसार जोरों पर है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और काग्रेस के स्टार प्रचारकों का दौरा बढ़ते जा रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि के चलते प्रमुख दोनो पार्टियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर सभा सहित रैली निकाली जाएगी। इनमें  दोनों पार्टियों के स्टार प्रचारक भी शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ में आयोजित कांग्रेस की चुनावी रैलियों पर आज सबकी नज़र रहेगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। सीएम भूपेश बघेल का नामांकन जमा करवाने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी खुद छत्तीसगढ़ पहुंच रही हैं। सोमवार को सीएम भूपेश बघेल के साथ ही दुर्ग जिले के सभी 6 कांग्रेस उम्मीदवार भी नामांकन भरेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं।  वो 30 अक्टूबर को प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा से सीएम भूपेश बघेल का मुकाबला बीजेपी ने सांसद विजय बघेल के साथ हैं, जो रिश्ते में भूपेश के भतीजे हैं। इससे पूर्व भी कई बार भूपेश बघेल और विजय बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से एकदूसरे से मुकाबला कर चुके हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धमतरी जिले में बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे बीजेपी के 7 प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान बीजेपी रायपुर में मेगा रैली निकालेगी। वहीं दो नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पहले चरण में सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले वो कांकेर और दुर्ग में में सभा ले सकते हैं। वहीं 4 नवंबर को दुर्ग में पीएम की चुनावी सभा होगी। पीएम मोदी बीते चार महीने में चार बार छत्तीसगढ़ आ चुके हैं। 

इसके पूर्व प्रियंका गांधी की तीन चुनावी सभा

प्रियंका गांधी तीसरे छत्तीसगढ़ दौरे 6 अक्टूबर को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में हुए पंचायती राज्य एवं नगरीय निकाय सम्मेलन में शिरकत की थीं। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर 2023 भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत की थीं। 13 अप्रैल 2023 को बस्तर में सभा कर चुकी हैं। इसके पूर्व कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में रायपुर आई थीं। 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads