छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों पर राजनीति के दिग्गज होंगे आमने-सामने, इन सीटों पर जमी नजरें - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ की हाईप्रोफाइल सीटों पर राजनीति के दिग्गज होंगे आमने-सामने, इन सीटों पर जमी नजरें


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावी की तारीखों का एलान होने के बाद से ही लोगों की नजर राज्य के हाइप्रोफाइल सीटों पर लगी हुई है। इन सीटों पर मुकाबला बेहद रोचक और दिलचस्प होने की उम्मीद हैं। छत्तीसगढ़ में चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। प्रदेश में 55 दिन बाद नई सरकार मिलेगी। राज्य के मंत्रियों की सीटों पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं। इनमें मुख्यमंत्री की विधानसभा क्षेत्र पाटन, दुर्ग ग्रामीण, कर्वधा, आरंग और कोंटा शामिल हैं। छत्तीसगढ़ चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपा ने अपनी पहली सूची में 21 और दूसरी सूची में 64 उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए है। इधर कांग्रेस ने एलान किया है कि वे सबसे बेहतर प्रत्याशियों के नाम जारी करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कद्दावर मंत्रियों की टिकट सुरक्षित रखी जाएगी। इन सीटों पर भाजपा ने भी बड़ी तैयारी का दावा किया है। चुनावी तारीखों से पर्दा हटते ही विधानसभा चुनाव के इस महासमर में हाईप्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर लगी हुई है। यहां मुकाबला रोचक व दिलचस्प होने की उम्मीद हैं। मंत्रियों की इन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी मैदान पर उतार दिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मदद्देनजर सोमवार को 64 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव से उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में तीन सांसदों को टिकट दिया गया है, जबकि दो पूर्व आईएएस और नौ महिलाएं भी शामिल हैं। इसी सूची में भाजपा ने रायपुर की धरसीवा सीट से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के फेमस स्टार अनुज शर्मा पर दांव खेला है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे।  इस बार दिवाली के पहले और दिवाली के बाद मतदान सम्पन्न होगा। चुनावी तारीखों से पर्दा हटते ही विधानसभा चुनाव के इस महासमर में हाईप्रोफाइल सीटों पर सबकी नजर लगी हुई है। यहां मुकाबला रोचक व दिलचस्प होने की उम्मीद हैं। मंत्रियों की इन सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशी मैदान पर उतार दिए हैं।

 विधानसभा क्षेत्र- पाटन

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार- भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री,  भाजपा उम्मीदवार- विजय बघेल

पाटन विधानसभा सीट में कका और भतीजे के बीच मुकाबला होगा। रिश्ते में मुख्यमंत्री के भतीजा लगने वाले भाजपा सांसद विजय बघेल यहां तीसरी बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सामने होंगे। पिछले चुनाव में भूपेश बघेल ने भाजपा प्रत्याशी मोतीलाल साहू को 27 हजार 477 वोटों से मात दी थी। पाटन में 2,16,661 मतदाताओं में 1,09,086 महिला और 1,07,574 पुरुष मतदाता हैं।

 विधानसभा क्षेत्र- आरंग

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार- शिव डहरिया, नगरीय प्रशासन मंत्री,  भाजपा से प्रत्याशी- गुरु खुशवंत सिंह

आरंग सीट पर भाजपा ने सतनामी समाज के धर्म गुरु बालदास साहेब के बेटे गुरु खुशवंत सिंह साहेब को प्रत्याशी बनाया है। यहां वर्तमान में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया विधायक हैं। कांग्रेस उन्हें दोबारा जिम्मेदारी सौंप सकती है। इस सीट पर सतनामी समाज के दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। पिछले चुनाव में शिव डहरिया ने भाजपा नेता संजय ढीढी पर 25,077 वोटों से जीत दर्ज की थी।

 विधानसभा क्षेत्र- कोंटा

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार- कवासी लखमा, उद्योग व आबकारी मंत्री, भाजपा से प्रत्याशी- सोयम मुका

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने कोंटा सीट से पिछले चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धनीराम बरसे को हराया था। यहां मतों का अंतर कम था। इस बार भाजपा ने यहां आदिवासी नेता व भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोयम मुका का नाम जारी कर दिया है। कवासी लखमा और सोयम के बीच यहां मुकाबले पर सबकी नजर जमी हुई हैं।

विधानसभा क्षेत्र- कवर्धा

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार- मो. अकबर, वन-परिवहन मंत्री, भाजपा प्रत्याशी- विजय शर्मा

मो. अकबर ने 2018 के चुनाव में प्रतिद्वंदी भाजपा के अशोक साहू को 59,284 मतों से हराया था। इस बार भाजपा ने यहां प्रदेश महामंत्री व भाजयुमो के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विजय शर्मा को टिकट दे दिया है। कांग्रेस से एक बार फिर मो. अकबर को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। वही भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है।

 विधानसभा क्षेत्र-दुर्ग ग्रामीण

कांग्रेस से संभावित उम्मीदवार- ताम्रध्वज साहू, गृह व लोक निर्माण मंत्री, भाजपा से प्रत्याशी- ललित चंद्राकर

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के विधानसभा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण से भाजपा ने ललित चंद्राकर को टिकट दिया है। जिला महामंत्री ललित इससे पहले विधानसभा चुनाव में दावेदारी पेश करते आ रहे हैं। वे पहली बार भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू ने 2018 में इस सीट पर भाजपा के जागेश्वर साहू को 27,112 वोटों से मात दी थी।

विधानसभा क्षेत्र-धरसींवा

छालीवुड के कलाकार अनुज 

भाजपा ने रायपुर की धरसींवा सीट से छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कलाकार पद्मश्री अनुज शर्मा पर दांव खेला है। हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुए थे।

पाटन में भी महिलाएं आगे - मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से आगे है। यहां महिलाओं का लिंगानुपात 1,014 हैं। यानि 1,000 पुरुषों के मुकाबले 1,014 महिलाएं हैं। पाटन में महिला मतदाताओं की संख्या 1,09,086 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,07,574 है। कुल मतदाता दो लाख 16 हजार 661 हैं।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

चुनाव का चरण-2

पहल चरण-7 नवंबर

दूसरा चरण-17 नवंबर

चुनाव परिणाम- 3 दिसंबर

कुल मतदाता: 2 करोड 3 लाख 60 हजार 240

पुरुष मतदाता: 1 करोड़ 1 लाख 20 हजार 830 

महिला मतदाता:  1 करोड़ 2 लाख 39 हजार 410 

दिव्यांग: 1.47 लाख

थर्ड जेंडर:  790

संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद राज्य में सात लाख 19 हजार 825 मतदाता बढ़े

कुल मतदान केंद्र- 24 हजार 109

शहरी मतदान केंद्र - 4 हजार 851

ग्रामीण मतदान केंद्र- 19 हजार 258

औसत मतदान केंद्र- 844

बुजुर्ग वोटर जो घर से वोट डाल सकेंगे- 1.6 लाख

युवा मतदाता- 18.68 लाख, इस साल कुल दो लाख 98 हजार 073 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि 

भाजपा ने 85 विधानसभा में से  14 विधानसभा सीटों पर महिलाओं को उम्मीदवार चुना है। 

14 विधानसभा सीटों पर महिला उम्मीदवार

भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े

प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ठे 

सरायपाली से सरला कोसरिया 

खल्लारी से अल्का चंद्राकर 

खुज्जी से गीता घासी साहू 

भरतपुर-सोनहत से रेणुका सिंह 

सामरी से उधेश्वरी पैंकरा,

जशपुर से रायमुनि भगत

पत्थलगांव से गोमती साय 

लैलूंगा से सुनीति सत्यानंद राठिया

सारंगढ़ से शिवकुमारी चौहान 

चंद्रपुर से संयोगिता सिंह जूदेव

 धमतरी से रंजना दीपेंद्र साहू 

कोंडागांव से लता उसेंडी

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads