छत्तीसगढ़ की इन सीटों पर रहेगी कांटे की टक्कर, 2018 में हार-जीत का अंतर 5000 वोटों से था कम
मरकाम ने भाजपा की लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था
भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा को महज 464 वोटों से हराया था
विधानसभा चुनाव 2018 में छत्तीसगढ़ की 15 सीटें ऐसी थीं, जहां हार-जीत का अंतर 5,000 वोटों से कम था। इनमें कुछ सीटों में तो यह अंतर 1,500 से नीचे भी रहा। कोंडागांव सीट की ही बात करें तो कांग्रेस के मोहन मरकाम ने भाजपा की पूर्व मंत्री लता उसेंडी को महज 1,700 वोटों से हराया था। धमतरी में भाजपा की रंजना साहू ने कांग्रेस के गुरुमुख सिंह होरा पर मात्र 464 वोटों से जीत हासिल की थी। 2018 में धमतरी विधानसभा सीट में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी. बीजेपी प्रत्याशी रंजना दीपेंद्र साहू को 63 हजार 198 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के गुरमुख सिंह होरा को 62 हजार 734 वोट मिले. बीजेपी और कांग्रेस के बीच हार जीत का मार्जिन केवल 464 वोट का रहा. दरअसल, इस हार जीत के मर्जिन को निर्दलीय प्रत्याशी आनंद पवार ने घटाया. पवार को 29 हजार 163 वोट मिले. खैरागढ़ में स्व. देवव्रत सिंह ने 870 वोटों से विजयश्री पाई थी। जिन सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी काफी कम अंतर से हारे थे, वहां पर भाजपा ने पुराने प्रत्याशियों को दोबारा मौका दिया है। इन सीटों पर चुनावी समीकरण इस बार भी काफी दिलचस्प होने वाला है। यही कारण है कि दोनों दलों के प्रत्याशियों ने अभी से मोर्चा संभाल लिया है।
तीन सीटों पर दोबारा आमने-सामने
जिन 15 सीटों पर पर जीत का अंतर पांच हजार वोटों से कम रहा। उनमें तीन सीटों पर प्रतिद्वंदी दोबारा आमने-सामने होंगे। इनमें कोंडागांव सीट से मोहन मरकाम बनाम लता उसेंडी, नारायणपुर सीट से चंदन कश्यप और केदार कश्यप और भिलाई नगर से देवेंद्र यादव और प्रेम प्रकाश पांडेय के बीच मुकाबला होगा। इसके साथ ही पामगढ़ में कांग्रेस ने गोरेलाल बर्मन के स्थान पर इस बार शेषराज हरबंश को मौका दिया है।
धमतरी- भाजपा - रंजना साहू, जीते, मतों का अंतर 464 खैरागढ़- जकांछ- देवव्रत सिंह, जीते, मतों का अंतर 870 कोंडागांव-कांग्रेस- मोहन मरकाम जीते, मतों का अंतर 1796 अकलतरा- भाजपा- सौरभ सिंह, जीते, मतों का अंतर 1854 बलौदाबाजार-जकांछ - प्रमोद शर्मा, जीते, मतों का अंतर 2129 दंतेवाड़ा-भाजपा-भीमा मंडावी, जीते, मतों का अंतर 2172 नारायणपुर- कांग्रेस- चंदन कश्यप, जीते, मतों का अंतर 2647 भिलाई नगर- कांग्रेस- देवेंद्र यादव, जीते, मतों का अंतर 2849 तखतपुर- कांग्रेस- रश्मि सिंह, जीते, मतों का अंतर 2991 कोटा- जकांछ- रेणु जोगी, जीते, मतों का अंतर 3026 पामगढ़-बसपा-इंदु बंजारे, जीते, मतों का अंतर 3061 मनेंद्रगढ़-कांग्रेस- विनय जायसवाल, जीते, मतों का अंतर 4073 जांजगीर-चांपा-भाजपा- नारायण चंदेल, जीते, मतों का अंतर 4188 चंद्रपुर- कांग्रेस- रामकुमार यादव, जीते, मतों का अंतर 4418
कुनकुरी- कांग्रेस- यूडी मिंज, जीते, मतों का अंत 4293