विधानसभा चुनाव में भाजपा CM उम्मीदवार का चेहरा नहीं करेगी पेश- सूत्र - CGKIRAN

विधानसभा चुनाव में भाजपा CM उम्मीदवार का चेहरा नहीं करेगी पेश- सूत्र


विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत तक 5 राज्यों  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़,  राजस्थान, तेलंगाना तथा मिजोरम में होना है. मध्य प्रदेश में वर्तमान में भाजपा  की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान राज्य के मुख्यमंत्री है. वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ़, दोनों ही राज्यों में इस समय कांग्रेस की सरकारें हैं. बीजेपी के वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पार्टी साल के अंत में होने वाले चुनावों में मुख्यमंत्री चेहरा पेश नहीं करेगी। या ऐसे कहा जा सकता है की भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी. लोकसभा चुनाव से पहले साल के अंत में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपना प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को उम्मीदवारों की दूसरी सूची का इंतजार है। वहीं, मध्यप्रदेश में अब तक उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी हो चुकी है।

सूत्रों के अनुसार बीजेपी के इलेक्शन प्लान के तहत पार्टी विधानसभा चुनाव में किसी को मुख्यमंत्री फेस को प्रोजेक्ट नहीं करेगी। पार्टी ने ऐलान किया है कि वह सभी राज्यों में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में इसका विशेषतौर पर ख्याल रखा जाएगा। इसके अलावा तेलंगाना तथा मिजोरम में चुनाव जीतने के लिए "सामूहिक नेतृत्व" पर भरोसा करने की योजना बनाई है। 

राजस्थान में कांग्रेस के अशोक गहलोत मुख्यमंत्री हैं और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भूपेश बघेल मुख्यमंत्री हैं. अशोक गहलोत और भूपेश बघेल, दोनों ही कांग्रेस आलाकमान के काफी करीबी माने जाते हैं और इसलिए भाजपा दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को चुनाव में हराने की पुरजोर कोशिश कर रही है.

भाजपा  ने मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अपने 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में 3 केंद्रीय मंत्रियों सहित 7 सांसदों और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तक को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं, क्योंकि भाजपा ने जिन केंद्रीय मंत्रियों- नरेंद्र सिंह तोमर,फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रल्हाद पटेल के अलावा पार्टी के जिन राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है, उनमें से तीन मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जाते हैं. इन दिग्गजों को चुनावी मैदान में उतार कर पार्टी ने सीएम शिवराज के साथ साथ आम वोटरों को भी संदेश दे दिया है कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कई विकल्प है. 

छत्तीसगढ़ में  पीएम नरेंद्र मोदी की सभा 30 सितंबर को बिलासपुर में होने वाली है। सभा के बाद उम्मीदवारों की सूची की घोषणा हो सकती है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में परिवर्तन यात्रा की तरह मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही थी। पीएम नरेंद्र मोदी भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन किया। इसके बाद रात में भाजपा की दूसरी सूची जारी हो गई। छत्तीसगढ़ में भी परिवर्तन यात्रा समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिलासपुर पहुंच रहे हैं। यहां भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। वहीँ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की तर्ज पर भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव में सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है। वहीँ कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की घोषणा अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में कर सकती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads