21 सितंबर को प्रियंका गांधी और 28 सितंबर को खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़ - CGKIRAN

21 सितंबर को प्रियंका गांधी और 28 सितंबर को खड़गे आएंगे छत्तीसगढ़

 


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत झोंक रही है तो दूसरी ओर पांच साल से सूखा काट रही भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए छटपटा रही है।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस अपनी तैयारियों में व्यस्त है। चुनावी सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्रियों को लगातार प्रदेश दौरा जारी है। जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी 21 सितंबर को वे दुर्ग में होने वाले महिला समृद्धि सम्मेलन में शामिल होंगी। वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ का प्रवास पर रहेंगे।

 आपकों बता दें कि प्रियंका के दुर्ग दौरे की तैयारियों को लेकर लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल का एसपी और कलेक्टर जायजा ले रहे हैं। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से लगभग 1 लाख 50 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। यही कारण है कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का खासा ध्यान रखा गया है। बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी अप्रैल महीने में बस्तर आई थी।

महिलाओं के लिए की जा सकती है बड़ी घोषणा-  इस बार के चुनाव में महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। लिहाजा बड़ी आबादी पर कांग्रेस का फोकस है। जिसे ध्यान में रखकर महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी होने से पहले ही प्रियंका गांधी भिलाई के सम्मेलन में महिला वोटर्स के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं।

दुर्ग जिला प्रदेश का वीआईपी जिला माना जाता है। क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग ही है और अगर केवल दुर्ग संभाग की ही बात करें तो ये संख्या बढ़कर 6 हो जाती है। पाटन से सीएम भूपेश बघेल। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा विधानसभा से रविन्द्र चौबे। कवर्धा से मोहम्मद अकबर। अहिवारा से गुरु रुद्र कुमार और डौंडीलोहारा से अनिला भेड़िया मंत्री हैं।

इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस साल चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। खड़गे का पहला दौरा नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ था। इसके बाद जांजगीर में उनकी सभा आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। अब एक बार फिर से भरोसे का सम्मेलन बलौदाबाजार जिले में आयोजित किया जा रहा है और यहां मल्लिकार्जुन खड़गे का चौथा छत्तीसगढ़ दौरा होगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads