देवपहरी जलप्रपात छत्तीसगढ़- सुन्दर, अद्भुत व मनमोहक
देवपहरी जलप्रपात छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मैदानी क्षेत्र में स्थित है अगर हम छत्तीसगढ़ को प्राकृतिक दृष्टि से देखें तो चारो ओर पहाड़ और पठार से घिरा हुआ है और बीच के भाग में मैदानी क्षेत्र है। छत्तीसगढ़ के मैदानी भाग में भी कई सारे पर्यटन स्थल हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं उन्ही में से एक है देवपहरी जलप्रपात। जो पत्थरों के कटने से निर्मित हुआ हैं। जो देखने में अत्यंत सुन्दर व फिसलन की वजह से उतना ही खतरनाक हैं। चोरनई नदी हसदेव नदी की सहायक नदी हैं। जो मैदानी इलाकों की प्राणदायिनी नदी भी कहते हैं। देवपहरी कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाला एक गाँव है जो कोरबा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसी गाँव के समीप चोरनई नदी में गोविंद झुंझा जलप्रपात जिसे देवपहरी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। यह जलप्रपात चोरनई नदी पर बना हुआ, मन को आकर्षित करने वाला जलप्रपात हैं। जो दिखने में बहुत सुन्दर, अद्भुत व मनमोहक हैं। यहाँ प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में पर्यटक, इस मनमोहक जलप्रपात को सिर्फ निहारने के लिए आते हैं। यह जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छा स्थल है। स्थानीय लोग और आसपास के शहरों से लोग अक्सर यहाँ अपने दोस्तों और परिवार के साथ आते हैं।
यह जलप्रपात स्थानीय लोगों और आसपास के बड़े शहरों के लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने और खूबसूरत दृश्य का लुफ्त उठाने जाते है। अगर आप भी कोरबा या बिलासपुर क्षेत्र में रहते है तो आपको इस जलप्रपात को देखने अवश्य जाना चाहिए।
देवपहरी कोरबा जिले के अंतर्गत आने वाला एक गाँव है जो कोरबा से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इसी गाँव के समीप चोरनई नदी में गोविंद झुंझा जलप्रपात जिसे देवपहरी जलप्रपात के नाम से भी जाना जाता है। जलप्रपात तक पहुँचने के लिए अच्छी सड़कें है साथ ही आसपास खूबसूरत पहाड़, हरियाली है जो सफर को और भी ज्यादा मनमोहक बना देते हैं।
जब आपकी पहली नजर इस झरने पर पड़ेगी आपको ऐसा लेगा मानो आपने एक साथ कई सारे झरने देख लिए हों, बड़े से क्षेत्र में कई जगह पर वॉटरफॉल बने हुए है। चोरनई नदी की चट्टानों से गिरता यह झरना बहुत बड़े भाग में मनमोहक दृश्य का निर्माण करता है।
देवपहरी जलप्रपात की ख़ूबसूरती देखने के लिए यहाँ वाच टावर भी बनाया गया है जहाँ से आप आराम से बैठ कर शानदार दृश्य का लुफ्त उठा सकते हैं। यह जलप्रपात पिकनिक मनाने के लिए सबसे अच्छा स्थल है। स्थानीय लोग और आसपास के शहरों से लोग अक्सर यहाँ अपने दोस्तों और परिवार के साथ आते हैं और मनोरम दृश्य का लुफ्त उठाते हुए पिकनिक मनाते है या अच्छा समय व्यतीत करते हैं।
अगर आप देवपहरी जलप्रपात जाने का मन बना रहे हैं तो आपको ठंड के मौसम में जाना चाहिए। इन सभी के अलावा इस बात को ध्यान में रखें की यहाँ आसपास बड़े बड़े चट्टान है जिन पर झरने/ नदी के पानी की वजह से फिसलन का डर बना रहता है इसलिए जब भी जाएँ अपने परिवार, दोस्तों और अपना ख्याल रखें ताकि कोई अनहोनी घटना न हो।
देवपहरी जलप्रपात कैसे जाएँ
जलप्रपात तक जाने के लिए सड़कें ठीक है आप आसानी से अपने दो या चार पहिये वाहनों की मदद से पहुँच सकते हैं।
निकटतम बस स्टैंड - कोरबा बस स्टैंड
निकटतम रेलवे स्टेशन - कोरबा रेलवे स्टेशन यह 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है
निकटतम हवाई अड्डा- स्वामी विवेकानन्द अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर
दोस्तों देवपहरी के आसपास बहुत ही सुन्दर-सुन्दर पिकनिक स्पॉट हैं, जिसमें आप आसानी से घूमने के लिए अपने दोस्तों, परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
सतरेंगा पिकनिक स्पॉट- पर्यटकों के लिए महशूर यह जलप्रपात मिनी गोवा से 25 किलोमीटर की दुरी में स्थित हैं। जिसे लोग मिनी गोवा के नाम से जानते हैं।
रानी झरना- तीन पहाड़ों के बीच में स्थित रानी झरना में आप लगभग 3-4 किलोमीटर की ट्रैकिंग के बाद इस खूबसूरत जलप्रपात में पहुंच सकते हैं। जिसकी दुरी यहाँ से मात्र 32 किमी हैं।
बांगो डैम- सतरेंगा पिकनिक स्पॉट इसी डैम के दूसरी छोर में स्थित हैं। 56द्मद्व की दुरी में हैं जिसे आप जंगलो को चीरते हुए आसानी से पहुंच सकते हैं।
कोसगई दाई मंदिर- कोसगई माता मंदिर पहाड़ में स्थित हैं। जहाँ पे जाने से एक अद्भुत आनंद की प्राप्ति होना, जिसकी दुरी लगभग 64 किमी के आसपास होगी।
बुका जलाशय- यहाँ से 82 किमी की दुरी बुका जलाशय स्थित हैं। जिसे बरसात के समय देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
केंदई वाटर फाल- बहुत ही खूबसूरत जलप्रपात यहाँ से 100 किमी की दुरी में स्थित हैं।