उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे वृहद वृक्षारोपण का आयोजन - CGKIRAN

उद्यानिकी महाविद्यालय सांकरा मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे वृहद वृक्षारोपण का आयोजन

 


पाटन -
उद्यानिकी एवं वानिकी  महाविद्यालय  सांकरा मे राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष मे मिशन लाइफ़ के अंतर्गत  पर्यावरण संरक्षण की  विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें वृहद वृक्षारोपण लगभग 50 पौधों का रोपण, ऊर्जा,पानी की बचत,सिंगल युज प्लास्टिक मे कमी, सतत खाद्य प्रणाली को अपनाना, स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाना जैसे विभिन्न गतिविधियों का निबंध, क्यूज, रंगोली आदि प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ अमित दीक्षित ने लोगों को पर्यावरण को प्रदूषित करने के दुष्परिणाम एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के उपाय बताया साथ ही वृक्षारोपण कर लोगों से अपील किये की अधिक से अधिक पौधा लगाये जिससे पर्यावरण का संरक्षण हो सके! उक्त कार्यक्रम डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन मे सफल हुआ डॉ राजपूत ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया एवं सभी को शपथ दिलाया कार्यक्रम को सफल बनाने मे डॉ अफतारिका आजमी अहमद एवं डॉ यामिनी बघेल का विशेष योगदान रहा।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads