कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए खुशखबरी, बढ़ा वेतन और पेंशन
सरकार जैसे ही चुनाव का समय आ रहा है कर्मचारियों को खुश करने के लिए नए-नए दाव खेल रही है कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ा दिया है। इससे महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। अब कर्मचारियों को मार्च में बढ़ी हुई सैलरी मिलेगी। महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि के बाद अब कर्मचारियों को एक और तोहफा मिलेगा। दरअसल उनके न्यूनतम वेतन में वृद्धि की जाएगी। मोदी सरकार आगामी चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। ऐसा होने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा देखा जाएगा। उनकी बेसिक सैलरी में ₹8000 तक की वृद्धि देखी जाएगी। इसमें जनवरी और फरवरी महीने का एरियर भी मिलेगा। पेंशनर्स की भी महंगाई राहत बढ़ गई है।
केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी पर जा पहुंचा है। इससे देश के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा होगा। साथ ही केंद्र सरकार के पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) भी बढ़ी है। इससे देश के 69 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। इस महंगाई भत्ते का कर्मचारियों को लंबे समय से इंतजार था। माना जा रहा था कि सरकार होली से पहले इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन वित्त वर्ष पूरा होते-होते सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को यह तोहफा दे दिया है। पिछले दिनों हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए हाइक की घोषणा हुई है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ता 42 फीसदी पर जा पहुंचा है। पहले यह 38 फीसदी था। सरकार हर छह महीने में डीए में बढ़ोत्तरी की घोषणा करती है। महंगाई बढ़ने के आधार पर डीए बढ़ाया जाता है।
न्यूनतम सैलरी हो जाएगी 25,760 रुपये
बता दें कि छठे वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक फिटमेंट रेश्यो 1.86 था, मगर सातवें वेतन आयोग के लागू होने पर इसे सभी पे बैंड पर 2.57 गुना लागू किया गया. अभी 2.57 गुना फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से केंद्रीय कर्मचारियों की न्यूनतम सैलरी 18 हजार रुपये है. अगर फिटमेंट फैक्टर 3.68 होता है तो यह बढ़कर 25,760 रुपये हो जाएगी.