कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुचेंगे 15 हजार अतिथि, सीएम खुद संभालेंगे जिम्मेदारी - CGKIRAN

कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में पहुचेंगे 15 हजार अतिथि, सीएम खुद संभालेंगे जिम्मेदारी

 कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए तैयारियां अंतिम चरण में है। नवा रायपुर के मेला मैदान में होने जा रहे इस अधिवेशन के लिए कार्यों को 17 श्रेणी में बांटकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ नेता ही संभालेंगे। अधिवेशन में करीब 15 हजार मेहमान पहुंचेंगे। छह हजार से अधिक कार्यकर्ता इनके खाने-पीने, ठहरने, परिवहन आदि की व्यवस्था संभालेंगे। छत्तीसगढ़ में पहली बार होने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में अतिथियों का स्वागत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगेे।

24 से 26 फरवरी को नवा रायपुर में होने वाले इस 85 वें अधिवेशन का काम आवास समिति, परिवहन समिति, चिकित्सा समिति, भोजन समिति, प्रचार समिति सहित अन्य समितियां संभालेंगी। दो फरवरी को कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर आ रही हैं। बैठक में जयराम रमेश भी शामिल होंगे।

सेवादल समिति का कार्य तय करने के लिए लालजी देसाई भी आ सकते हैं। इन तैयारियों के लिए गठित समितियों के ऊपर भी आलाकमान की एक सुपर समिति होगी जो दिल्ली से रायपुर आकर निगरानी करेगी। यह समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी ने खुद तय की है ताकि तमाम आयोजनों की मानीटरिंग की जा सके। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर यह अधिवेशन अहम होगा।
नवा रायपुर में बसेगी टेंट सिटी

इस अधिवेशन में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत देशभर के 15 हजार से ज्यादा कांग्रेस नेता शामिल होंगे। इनके रूकने के लिए नवा रायपुर के राज्योत्सव स्थल में टेंट सिटी बसाई जाएगी। लगभग 60 एकड़ में फैले इस मैदान में ही अधिवेशन का आयोजन होगा।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads