छत्तीसगढ़
रायपुर
अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर तलाश रहे प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल करेंगे जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन का आयोजन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के नागरिक अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल करेंगे जनदर्शन,दोपहर 12 से 3 बजे तक सुनेंगे आमजन की समस्याएं
Wednesday, November 25, 2026
Edit
अपनी समस्याओं और मांगों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर तलाश रहे प्रदेशवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल करेंगे जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनदर्शन का आयोजन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश के नागरिक अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, जनहित से जुड़े मुद्दों, मांगों और सुझावों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे।
जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री नागरिकों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी बात सुनेंगे। प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। जनदर्शन को आम लोगों और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का माध्यम माना जाता है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सरकार के मुखिया तक पहुंचा सकते हैं। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के नागरिक भी इस कार्यक्रम में अपनी बात रखने का अवसर पा सकेंगे।
Previous article
Next article
