महतारी वंदन योजना पर सरकार का नया प्लान; 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिलेंगे लाभ,नए आवेदन के लिए खुलेगा पोर्टल - CGKIRAN

महतारी वंदन योजना पर सरकार का नया प्लान; 40+ अविवाहित महिलाओं को भी मिलेंगे लाभ,नए आवेदन के लिए खुलेगा पोर्टल


छत्तीसगढ़ सरकार महतारी वंदन योजना का दायरा बढ़ाने की तैयारी कर रही है. सरकार की ओर से योजना में तीन नई कैटेगरी को शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. इसमें अनमैरिड दिव्यांग महिलाएं, थर्ड जेंडर और 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं शामिल होंगी. प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इन वर्गों को भी हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलने का रास्ता साफ हो सकता है.

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने बताया कि वर्तमान में करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जा रहा है. इसके बावजूद कई पात्र हितग्राही योजना से अब तक जुड़ नहीं पाए हैं. इन्हीं महिलाओं और अन्य पात्र वर्गों को योजना से जोड़ने के लिए सरकार बदलाव पर विचार कर रही है.

मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने कहा कि नई कैटेगरी को शामिल करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास जल्द भेजा जाएगा. इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगे पोर्टल खोलकर पात्र लोगों से आवेदन लिए जा सकते हैं. इसके बाद जांच प्रक्रिया पूरी होने पर उन्हें योजना का लाभ मिल सकेगा.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads