एक कदम, एक जिंदगी! घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम - CGKIRAN

एक कदम, एक जिंदगी! घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगा 25 हजार का इनाम


बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए केन्द्र के साथ राज्य सरकारों ने भी इस दिशा में तेजी से प्रयास शुरू किए हैं. वहीं सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके, इसके लिए भी लगातार कोशिश की जा रही है. वैसे भी किसी की जान बचाने से ज्यादा पुण्य का काम दूसरा नहीं हैं. इस नेक काम के लिए अब सरकार उन लोगों को बतौर इनाम भारी भरकम राशि भी देने जा रही है. मतलब यदि अब आप घायलों को समय से अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाते हैं तो आपको सरकार इनाम देगी.

सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मददगार नागरिक को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। राहवीर योजना के तहत गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दुर्घटना के बाद गोल्डन ऑवर यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर पहुंचाने वाले पात्र मददगार को प्रोत्साहन राशि के साथ प्रशस्ति प्रमाण पत्र देने का प्रावधान है। इसका उद्देश्य सडक़ दुर्घटना के पीडि़तों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना और आम लोगों को मदद के लिए प्रेरित करना है।

इसके साथ ही अगर कोई घायल है तो उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा और डेढ़ लाख रुपये तक की मदद दी जाएगी. यानी सात दिन तक के इलाज का पूरा खर्च NHAI उठाएगी. बता दें कि भारत में हर साल करीब 1.5 लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं और इनमें से ज्यादातर की मौत समय पर इलाज न मिलने की वजह से होती है.

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील

कलेक्टर ने जिलेवासियों से अपील की है कि दुर्घटना में घायल लोगों को देखकर अनदेखा न करें और तत्काल सहायता के लिए आगे आएं। दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे में चिकित्सा सुविधा मिलने से घायल की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। योजना में मददगार नागरिकों को नियमानुसार कानूनी संरक्षण भी दिया गया है। ताकि पुलिस या कानूनी प्रक्रिया के भय से लोग घायलों की मदद करने से पीछे न हटें। दुर्घटना की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर एंबुलेंस और आवश्यक सहायता प्राप्त की जा सकती है। कलेक्टर ने युवाओंए वाहन चालकों और सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

112 पर करें संपर्क मिलेगी तत्काल सहायता

सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्ति को तत्काल सहायता दिलाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया जा सकता है। इस नंबर के माध्यम से एंबुलेंस और आवश्यक आपातकालीन सहायता प्राप्त की जा सकती है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों को भी मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि घायल को जल्द से जल्द चिकित्सा सुविधा मिल सके। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने युवाओं, वाहन चालकों और सामाजिक संगठनों से भी राहवीर योजना के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करना मानवीय जिम्मेदारी है और समय पर की गई सहायता किसी परिवार को अपनों से बिछड़ने के दर्द से बचा सकती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads