खरीफ सीजन से पहले अब तक जिले में 29 हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद का भंडारण
कबीरधाम में खाद वितरण तेज, सहकारी समितियों से 16 हजार मीट्रिक टन से अधिक खाद वितरित
अनियमितता पर सख्तीरू 2 खाद केंद्रों का लाइसेंस निलंबित, 31 को नोटिस जारी
किसानों को खाद-बीज उपलब्ध कराने प्रशासन सतर्क, भंडारण और वितरण कार्य लगातार जारी, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से अब तक 16,188 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। वहीं निजी क्षेत्र में 9,287 मीट्रिक टन खाद का भंडारण किया गया है, जिसके विरुद्ध 6,522 मीट्रिक टन खाद किसानों को वितरित की जा चुकी है। प्रशासन द्वारा खाद वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी भी की जा रही है। इसी क्रम में गठित उड़नदस्ता दल द्वारा जिले के 128 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 2 केंद्रों का लाइसेंस निलंबित किया गया तथा 31 कृषि केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। सभी विक्रय केंद्रों को निर्धारित मूल्य एवं उचित मात्रा में खाद विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में 6,811 क्विंटल बीज वितरण के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 3,100 क्विंटल बीज का भंडारण किया जा चुका है तथा किसानों द्वारा 350 क्विंटल बीज का उठाव भी किया गया है। कृषि विभाग द्वारा लगातार भंडारण एवं वितरण कार्य की मॉनिटरिंग की जा रही है।
