अंकुरित मूंग खाने से मिलेंगे शरीर को अनगिनत फायदे - CGKIRAN

अंकुरित मूंग खाने से मिलेंगे शरीर को अनगिनत फायदे


सुबह का नाश्ता दिनभर की ऊर्जा का स्रोत होता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि कुछ ऐसा खाया जाए जो हेल्दी भी हो और शरीर को कई तरह के फायदे भी दे, तो भीगे हुए  मूंग का सेवन आपकी सेहत के लिए एक वरदान साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट अंकुरित मूंग खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं. पौष्टिक तत्वों से भरपूर अंकुरित मूंग शरीर में एनर्जी बनाए रखती है. कई बीमारियों से भी बचाव होता है. अच्छी लाइफस्टाइल के लिए हेल्दी खान-पान बेहद जरूरी होता है. इसके लिए लोग की तरह की चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंग भी आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. हालांकि, एक्सपर्ट मूंग को भिगोकर खाली पेट खाने की सलाह देते हैं. बता दें कि, खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है. क्योंकि अंकुरित मूंग में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मिनरल, एंटी-ऑक्सि‍डेंट, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. साथ ही अंकुरित मूंग में फैट की मात्रा कम पाई जाती है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं.

इम्यूनिटी बूस्ट करे: नियमित अंकुरित मूंग खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत मानी जाती है. इसलिए यदि आप खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है. इसको रोज एक मुठ्ठी खाने से आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं.

वजन घटाए: शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए मूंग बेहतर ऑप्शन है. ऐसे में यदि आप मोटापा घटाना चाहते हैं, तो आपको खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन करना चाहिए. दरअसल, अंकुरित मूंग प्रोटीन और फाइबर की अच्छी स्रोत मानी जाती है, साथ ही इसमें फैट की भी कम मात्रा होती है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है.

खून की कमी सुधारे: शरीर में खून की कमी कई परेशानियों को बढ़ा सकती है. ऐसे में अंकुरित मूंग की दाल लाभकारी साबित हो सकती है. दरअसल, मूंगदाल में आयरन की मौजूदगी होती है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है. ऐसे में यदि आप रोज एक मुठ्ठी अंकुरित मूंग खाते हैं तो खून की कमी को दूर किया जा सकता है.

मांसपेशियों को करे स्ट्रॉन्ग: शरीर मजबूती देने के लिए भी मूंग दाल का सेवन किया जा सकता है. अंकुरित मूंग का सेवन मांसपेशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है. बता दें कि, मूंग दाल में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करता है. इसके अलावा रोज अंकुरित मूंग खाने से शरीर में प्रोटीन की कमी भी नहीं होती है.

आंखों को रखे हेल्दी: नियमित खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन आंखों के लिए फायदेमंद माना जाता है. दरअसल, अंकुरित मूंग में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की रोशनी को तेज करने में मदद करता है. इसके साथ ही आंखों से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती हैं.

शुगर लेवल घटाए: डायबिटीज के मरीजों के लिए खाली पेट अंकुरित मूंग का सेवन काफी असरदार साबित होता है. बता दें कि, अंकुरित मूंग में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है.  

 नोट; सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है.अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. 

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads