छत्तीसगढ़
मार्च के महीने में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और ठंड का दौर भी पूरी तरह से खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी जिससे राज्य में गर्मी का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी रायपुर में अभी से तेज धूप हो रही है। रायपुर प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान वाले जिलों में शामिल है। यहां का तापमान मार्च के महीने में ही 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। राज्य में किसी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। रायपुर के अलावा, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा जिले में भी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तेज धूप के कारण लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम हो रही है।
छत्तीसगढ़ में मार्च महीने से गर्मी की दस्तक बढ़ने लगा तापमान
Monday, March 9, 2026
Edit
मार्च के महीने में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और ठंड का दौर भी पूरी तरह से खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी जिससे राज्य में गर्मी का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी रायपुर में अभी से तेज धूप हो रही है। रायपुर प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान वाले जिलों में शामिल है। यहां का तापमान मार्च के महीने में ही 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। राज्य में किसी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। रायपुर के अलावा, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा जिले में भी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तेज धूप के कारण लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल कोई सिनोप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है। इसी कारण अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बने रह सकता है। साथ ही कहीं भी बारिश या मौसम से जुड़ी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। राज्य में गर्मी बढ़ने के आसार है।
Previous article
Next article