गन्ने के जूस से सेहत को अद्भुत फायदे - CGKIRAN

गन्ने के जूस से सेहत को अद्भुत फायदे


गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है. ऐसे में अब आपको सड़क किनारे गन्ने का जूस वाला ठेला आसानी से लगा मिल जाएगा. इस मौसम में गन्ने का जूस लोग खूब पीते हैं. क्योंकि इसके रस में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, ऊर्जा हासिल करने के लिए गन्ने का जूस सबसे अच्छा जरिया है. इससे आप सुनिश्चित होते हैं कि आपको डिहाइड्रेशन न हो. जूस में शुगर शरीर के जरिए आसानी से अवशोषित हो जाता है. गन्ना अत्यधिक मुफीद है और हमें कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है. ये हमारे शरीर को गर्मी में ठंडा रखता है और सर्दी में गर्म. ये हमारी इम्यूनिटी को बढ़ाता है, जो कोरोना काल में बेहद जरूरी हो गया है. स्वाद में गन्ना बहुत मीठा होता है, उसमें कैलोरी की कम मात्रा पाई जाती है. गन्ने के जूस को नींबू और सेंधा नमक के साथ मिलाने पर ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है और शरीर को फौरन ऊर्जा देता है. फाइबर का अधिक लेवल पाए जाने के कारण ये पीलिया, एनीमिया और एसिडिटी की रोकथाम में मदद करता है.

1. गुणों से भरपूर होता है यह जूस

गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और आयरन के साथ कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये मिनरल बोन हेल्थ को बेहतर बनाने के साथ-साथ मसल्स को काम करने में भी मदद करते हैं.

2. इम्यूनिटी को करता है बेहतर

गन्ने का जूस नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बॉडी में इम्यून को बढ़ाते हैं. इससे सर्दी जुकाम जैसी परेशानियों से बचने में मदद मिलती है.

3. डाइजेशन सिस्टम में सुधार

गन्ने का जूस डाइजेशन सिस्टम में सुधार लाने का काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं.

4. लिवर को करता है डिटॉक्स

कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि गन्ने का जूस लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है. इससे बॉडी में जमा टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद मिलती है.

5. नैचुरल एनर्जी ड्रिंक

गन्ने का जूस एक नैचुरल एनर्जी ड्रिंक है. इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और शुगर बॉडी को तुरंत एनर्जी देते हैं, जिससे थकान और कमजोरी दूर हो जाती है.

6. एंटीऑक्सीडेंट गुण

गन्ने के जूस में फ्लेवोनोइड्स और फेनोलिक कंपाउंड जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये बॉडी के फ्री रेडिकल्स को बेअसर करने का काम करते हैं.

7. स्किन के लिए फायदेमंद

गन्ने के जूस में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से गन्ने का जूस पीने से स्किन ग्लोइंग और यंग नजर आने लगती है.

8. दिल की सेहत रखे अच्छा

गन्ने के जूस को दिल की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है. इसमें पाया जाने वाला पोटेशियम बीपी को कंट्रोल करने का काम करता है 

नोट;सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है.अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads