लौकी जूस पीने के अनेको स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद - CGKIRAN

लौकी जूस पीने के अनेको स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद


अधिकतर लोगों को लौकी की सब्जी खाना पसंद नहीं होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौकी बेहद ही फायदेमंद सब्जी है? लौकी एक ऐसी सब्जी है जो कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होती है. इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. वेट लॉस के लिए भी लोग लौकी की सब्जी का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि खाली पेट लौकी का जूस का सेवन भी आपके लिए बेहद लाभदायी हो सकता है. एक महीने तक लगातार लौकी के जूस का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, लेकिन इसका सेवन सावधानीपूर्वक और सही मात्रा में करना चाहिए. लौकी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं जैसे विटामिन सी, बी1, बी2, बी3, बी9 आदि. ये सभी एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका निभाते हैं, जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से सुरक्षित रखते हैं. इसके अलावा, लौकी के जूस में पौटैशियम, कैल्शियम, सोडियम, आयरन, फॉस्फोरस, फाइबर, और पोषक तत्व भरपूर होते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं..

लौकी के जूस पीने के फायदे 

1. वजन कम करने में- लौकी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर ज्यादा पाया जाता है, जो वजन घटाने के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है. खाली पेट लौकी के जूस का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और लंबे समय तक पेट को भरा महसूस कने में मदद करता है.

2. पाचन तंत्र- लौकी का जूस का सेवन पेट को ठंडक देने में मदद करने के साथ ही पाचन में सुधार करता है. इसके साथ ही यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है.

3. बॉडी डिटॉक्स-  लौकी का जूस शरीर से विषैले पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने में मदद करता है. इसके साथ ही यह लिवर को हेल्दी रखने और ब्लड प्यूरीफिकेशन में भी मदद करता है.

4. हेल्दी हार्ट- लौकी के जूस में पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

5. स्किन और बाल- लौकी के जूस का सेवन स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है और इसके साथ ही इसका सेवन बालों को मजबूत और ग्लोइंग स्किन बनाने में भी मदद करता है. इसके साथ ही ये शरीर में जलन और सूजन को कम करने में भी लाभदायी होता है.

6. हाइड्रेशन- लौकी में 92% पानी पाया जाता है जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. गर्मी के मौसम में इसके जूस का सेवन बेहद लाभदायी होता है.

7. ब्लड शुगर कंट्रोल- लौकी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है. इसलिए इसका सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी हो सकता है.

8. मेंटल हेल्थ- लौकी का शीतल प्रभाव तनाव और बेचैनी को कम कर सकता है. यह नींद को बेहतर बनाने में भी मदद करता है.

नोट- लौकी के जूस का सेवन करने से पहले आपको उसकी जांच कर लेनी चाहिए. अगर इसका स्वाद कड़वा है तो इसका सेवन करने से बचें.  अगर जूस पीने के बाद किसी प्रकार की परेशानी (जैसे उल्टी, सिर दर्द, या कमजोरी) महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads