छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों की एंट्री शुरू- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम पहुंची रायपुर - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ में खिलाड़ियों की एंट्री शुरू- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए अरुणाचल प्रदेश की टीम पहुंची रायपुर


 खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (Khelo India Tribal Games) में भागीदारी के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचना शुरू हो गया है. खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल बनना शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए देशभर से खिलाड़ियों का आगमन भी शुरू हो गया है। आज सुबह अरुणाचल प्रदेश के वेटलिफ्टरों का 14 सदस्यीय दल रायपुर पहुंचा. इनमें 13 खिलाड़ी और एक सपोर्टिंग स्टॉफ शामिल है. आयोजकों के अनुसार, 23 मार्च को देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी रायपुर पहुंचेंगे, जिससे खेलों का माहौल और भी जीवंत हो जाएगा। विशेष बात यह है कि देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इसके मुकाबले रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर—इन तीन शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इस आयोजन में करीब 3000 जनजातीय खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

खिलाड़ियों का स्वागत

खिलाड़ियों के छत्तीसगढ़ आगमन पर रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर राऊत नाचा दल की रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच खेल एवं युवा कल्याण विभाग और साई (SAI) के अधिकारियों ने गुलाब भेंटकर सभी खिलाड़ियों का हार्दिक स्वागत किया. 23 मार्च को कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के खिलाड़ी बड़ी संख्या में रायपुर पहुंचेंगे.

रायपुर-अंबिकापुर-जगलदपुर में 7 खेलों का रोमांच

देश में पहली बार खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन छत्तीसगढ़ के तीन शहरों – रायपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में किया जाएगा. इसमें देशभर के करीब तीन हजार जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. 25 मार्च से 3 अप्रैल तक छत्तीसगढ़वासियों को सात खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे. इस दौरान पुरूष और महिला वर्गों में हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, तीरंदाजी और वेटलिफ्टिंग की प्रतियोगिताएं होंगी.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads