उमंग एप में आया 'मेरा राशन' फीचर: अब मोबाइल से देखें राशन कार्ड डिटेल, नजदीकी दुकान और हिस्ट्री - CGKIRAN

उमंग एप में आया 'मेरा राशन' फीचर: अब मोबाइल से देखें राशन कार्ड डिटेल, नजदीकी दुकान और हिस्ट्री


भारत सरकार सरकारी सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म को लगातार मजबूत कर रही है. इसी दिशा में अब UMANG ऐप में 'मेरा राशन' फीचर जोड़ा गया है. इस सुविधा के आने से राशन कार्ड धारकों को कई जरूरी जानकारियां। सरकारी एप उमंग में अब 'मेरा राशन' फीचर जुड़ गया है। अब राशन कार्ड धारक घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही राशन का कोटा, नजदीकी सरकारी दुकान और अपनी पुरानी हिस्ट्री आसानी से चेक कर सकते हैं। अब लोगों को छोटी-छोटी जानकारी के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 

उपयोगकर्ता अपने राशन कार्ड की पूरी जानकारी देख सकते हैं. वे यह भी जान सकते हैं कि उन्हें कितनी मात्रा में राशन मिलेगा और कब मिलेगा. इसके अलावा अगर किसी को राशन की दुकान से जुड़ी कोई समस्या हो, जैसे ज्यादा पैसे लेना या राशन न देना, तो उसकी शिकायत भी ऐप के माध्यम से दर्ज की जा सकती है. इससे राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ती है.

'मेरा राशन' एक डिजिटल सेवा है, जिसकी मदद से राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देखी जा सकती है. यूजर अपने राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर के जरिए यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें सरकारी योजना के तहत कितना गेहूं, चावल या अन्य अनाज मिलना है. इसके साथ ही वे यह भी देख सकते हैं कि पहले कब और कितना राशन लिया गया था. इस फीचर की मदद से अपने आसपास की सरकारी राशन दुकान यानी फेयर प्राइस शॉप की लोकेशन भी आसानी से खोजी जा सकती है. इससे लोगों को राशन लेने के लिए सही दुकान ढूंढने में परेशानी नहीं होगी. सरकार का लक्ष्य है कि हर पात्र व्यक्ति को उसका राशन समय पर और सही मात्रा में मिले. 'मेरा राशन' फीचर इसी दिशा में एक बड़ा डिजिटल कदम माना जा रहा है.

'मेरा राशन' फीचर कैसे इस्तेमाल 

सबसे पहले मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करें. 

इसके बाद मोबाइल नंबर और OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. 

लॉग-इन करने के बाद होम पेज पर दिए गए सर्च बॉक्स में 'Mera Ration' लिखें.

इसके बाद 'Mera Ration' सेक्शन में जाकर अपना राशन कार्ड नंबर या आधार नंबर दर्ज करें. जैसे ही जानकारी दर्ज करेंगे, राशन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी. 

यूजर्स के लिए इसके बड़े फायदे

ये फीचर खास तौर पर प्रवासी मजदूरों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकार की 'वन नेशन वन राशन कार्ड' (ONORC) योजना के तहत, काम के सिलसिले में दूसरे राज्यों में जाने वाले लोग अब इस एप के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं कि उन्हें नई जगह पर किस दुकान से राशन मिलेगा। इसके अलावा, इस एप से राशन वितरण प्रणाली में काफी पारदर्शिता भी आएगी। अक्सर दुकानदार स्टॉक खत्म होने या सर्वर डाउन होने का बहाना बनाते हैं लेकिन अब आप सीधे एप पर ही राशन का स्टॉक चेक कर सकते हैं। धोखाधड़ी पर लगाम लगाने के लिए भी इसमें पुख्ता इंतजाम है। जब आप फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के जरिए अपना राशन लेते हैं तो तुरंत आपके मोबाइल पर कंफर्मेशन SMS आ जाता है। इससे यह पूरी तरह पक्का हो जाता है कि राशन सही और जरूरतमंद व्यक्ति के हाथों में ही गया है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads