सूरज दिखाने लगा तेवर, दो दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ सकता है तापमान - CGKIRAN

सूरज दिखाने लगा तेवर, दो दिनों में 4-5 डिग्री बढ़ सकता है तापमान


मार्च के महीने में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ में मार्च के पहले ही दिन गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी रायपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है. इसके बाद मौसम विभाग ने तापमान स्थिर रहने की उम्मीद जताई है. वहीं न्यूनतम तापमान में आने वाले सात दिनों तक कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं. फिलहाल पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले कुछ दिनों में भी इसी तरह का शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई गई है. राज्य में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है और ठंड का दौर भी पूरी तरह से खत्म हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी जिससे राज्य में गर्मी का असर और बढ़ेगा।

सामान्य से ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। जबकि आने वाले दिनों में यह सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है।

 मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह ड्राई बना हुआ है और कहीं भी बारिश के आसार नहीं है। मंगलवार को राज्य में गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। राजधानी रायपुर में अभी से तेज धूप हो रही है। रायपुर प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान वाले जिलों में शामिल है। यहां का तापमान मार्च के महीने में ही 37 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। राज्य का मौसम ड्राई रहेगा। इसके साथ ही राज्य का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। राज्य में किसी तरह का कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। रायपुर के अलावा, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा जिले में भी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तेज धूप के कारण लोगों की आवाजाही सड़कों पर कम हो रही है।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads