सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, अब तक कुल 16 हजार करोड़ का वितरण - CGKIRAN

सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, अब तक कुल 16 हजार करोड़ का वितरण


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सीएम विष्णु देव साय ने रविवार को महतारी वंदन योजना की लाभार्तियों के खाते में 25वीं किस्त जारी कर दिए. सीएम साय ने जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महिलाओं के खाते में खुशियां की सौगात दी.अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में 'महतारी वंदन उत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। सीएम ने इस बार प्रदेश की 69 लाख से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में योजना की 25वीं किस्त जारी की है. जगदलपुर में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 कार्यक्रम से सीएम विष्णुदेव साय ने डिजिटल डीबीटी के माध्यम से 69 लाख लाभार्थी महिलाओं के खातों में योजना की 25वीं किस्त ट्रांसफर की. इससे पहले, सीएम साय ने फरवरी महीने में योजना की 24वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों के खातों में  641 करोड़ 34 लाख रुपए ट्रासंफर किए थे. मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार अब तक दो वर्षों में इस योजना के तहत 16 हजार करोड़ रुपये वितरित कर चुकी है।

गौरतलब है छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए शुरू गई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 (एनुअल 12,000  रुपए) की आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में ट्रासंफर की जाती है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और परिवार के खर्चों में उन्हें सहयोग मिल सके.

69 लाख से अधिक पात्र महिलाओं के खाते में ऑनलाइन पहुंची राशि

रिपोर्ट के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जगदलपुर में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन–2026 का आयोजन के दौरान सीएम साय ने पात्र महिलाओं के खाते में मदद की राशि ट्रांसफर किए. योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए की राशि सिंगल क्लिक में भेजी गई. योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार अब तक कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपए की राशि ट्रांसफर कर चुकी है.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads