आत्मसमर्पण नक्सली जोड़ों ने शुरू की जिंदगी की नई पहल
साय हेलिकॉप्टर से पहुंचे. सीएम ने इस मौके पर जिले को 1 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी. सीएम ने कई विकास कार्यों को लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया. वही कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत जिले में 300 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिन्हें मुख्यमंत्री ने नए दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. सीएम देव साय ने बताया कि हमने गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एक नया रिकॉर्ड बनाया है. प्रदेश में एक साथ 6414 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ जो एक रिकॉर्ड है.
4 जोड़े नक्सली सहित 300 लोगों ने लिए एक साथ 7 फेरे
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का जिक्र करते हुए सीएम बोले, साल 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इसकी शुरुआत की थी. तब ₹5000 प्रति जोड़े वह किए जाते थे अब यह राशि बढ़कर ₹50000 कर दी गई है. पेंड्रा की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव ने कहा कि पेंड्रा विकास की दृष्टि से बहुत संपन्न है. यहां कई नदियों का उद्गम स्थल तो है ही साथ ही पर्यटन आध्यात्मिक और साहित्यिक दृष्टि से बहुत संपन्न है.
मोदी की गारंटी पूरा करने का दावा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पीएम मोदी की जो भी गारंटी हमने जनता को दी थी उसे पूरा कर रहे हैं. धान खरीदी से लेकर पीएम आवास योजना तक का लाभ सभी को मिल रहा है. सीएम ने कहा कि पिछली सरकार पांच साल तक बस घोटालों में बिजी रही. शराब से लेकर सट्टा तक का कारोबार चलता रहा. सरकार बदलने के बाद से जनता के हित में काम शुरू हुआ है. जो भी घोटाले पिछली सरकार में किए गए उसकी जांच कराई जा रही है.
सीएम ने मुख्यमंत्री बस सेवा योजना भी जल्दी क्षेत्र में चालू करने का आश्वासन दिया. वहीं जिला मुख्यालय के लिए ऑडिटोरियम की भी स्वीकृति प्रदान की. कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव की मांग पर सीएम ने कहा कि हमने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है. जल्द ही रतनपुर के लिए भी डेढ़ सौ करोड रुपए का प्रस्ताव भारत सरकार से आएगा, उसके बाद रतनपुर का विकास किया जाएगा।
