टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से सुपर-8 का आगाज - CGKIRAN

टी20 वर्ल्ड कप 2026 आज से सुपर-8 का आगाज


टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 20 टीमों के साथ शुरू हुआ था. लीग स्टेज के बाद 8 टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई का चुकी हैं, जबकि 12 टीमों का सफर खत्म हो गया है. भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान सुपर-8 राउंड में पहुंची हैं. जानिए आज इस राउंड का पहला मैच किन टीमों के बीच है.

पहले आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 का फॉर्मेट समझाते हैं. इस राउंड में पहुंची टीमों को दो ग्रुप्स में बांटा गया है. हर ग्रुप में 4 टीमें हैं, प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की सभी टीमों के साथ 1-1 मैच खेलेगी. इस राउंड के बाद ग्रुप 1 और 2 की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेगी, तीसरे और चौथे नंबर की टीमों का सफर खत्म हो जाएगा.

आज ग्रुप 2 का एक मैच है, जिसमें न्यूजीलैंड और पाकिस्तान आमने सामने होगी. लीग स्टेज में दोनों ही टीमों ने 4 में से 3 मैच जीते थे और 1 हारा था.

न्यूजीलैंड स्क्वॉड

जेम्स नीशम, डेवोन कॉन्वे, कोल मैककोनी, डेरिल मिचेल, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, फिन एलन, रचिन रविंद्र, बेन सियर्स.

पाकिस्तान स्क्वॉड

फखर जमान, मोहम्मद नवाज, बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), फहीम अशरफ, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान खान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), उस्मान तारिक.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads