दहशत में दिल्ली- लाल किले के पास जोरदार धमाका, रायपुर में भी हाई अलर्ट - CGKIRAN

दहशत में दिल्ली- लाल किले के पास जोरदार धमाका, रायपुर में भी हाई अलर्ट

 


दिल्ली में सर्द होती शाम को एक जोरदार धमाके ने गरमा दिया. लाल किले के पास एक कार में धमाका होते ही दहशत मच गई. धमाका इतना भयानक था कि आसपास की गाड़ियों में भी आग लग गई. दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके के बाद राजधानी रायपुर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं। पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख स्थानों- रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है। संभावित किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। दिल्ली में सोमवार शाम को लाल किले के पास खड़ी एक कार में तेज़ धमाके के साथ विस्फोट हुआ. इस शक्तिशाली विस्फोट से कई वाहनों में आग लग गई और खिड़कियों के शीशे टूट गए. अधिकारियों के अनुसार इस धमाके में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. मामले की जांच के लिए स्‍पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है. इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. 

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल शहर में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

कार में धमाका, परखच्चे उड़े, आग लगी, हड़कंप मचा 

दिल्ली में लाल किले के पास शाम करीब सात बजे के करीब एक कार में धमाका हुआ.

धमाका चांदनी चौक क्षेत्र के पास हुआ है, वहां काफी भीड़ थी.

धमाका इतना तेज था कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए.

इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

धमाके के बाद घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, अभी भी राहत कार्य जारी है.

स्‍पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंच गई है, मामले की जांच की जा रही है.

फॉरेंसिक टीम भी मौके पर, धमाके से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं .

आज ही फरीदाबाद से भारी मात्रा में आरडीएक्स पकड़ा गया है, ऐसे में यह धमाका आतंकी हमला भी हो सकता है, इसकी आशंका अधिक जताई जा रही है.

एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंच गई है, ब्लास्ट के बाद तमात सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं.

धमाके के बाद मुंबई, यूपी और हरियाणा में हाईअलर्ट जारी किया गया है.     


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads