छत्तीसगढ़
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश को निजी स्कूलों ने अवहेलना की है। नियम प्रावधान के बावजूद 1784 प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी किताबें नहीं ली है। इस मामले में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने कहा, जिन स्कूलों ने किताब नहीं ली है उनका लिस्ट लोक शिक्षण संचालनालय को सौंपेंगे। आगे किस तरह से कार्रवाई करेंगे, ये शिक्षा विभाग के अधिकारी तय करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निशुल्क पुस्तकें दी जाती है। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों का यू डाइस कोड दिया था। सरकारी किताब नहीं लेने पर शिक्षाविदों ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब ये किताब नहीं लिए हैं तो फिर व्यापार किया गया है। बाहरी प्रकाशकों की पुस्तके ख़रीदने के लिए पालकों को मजबूर किया गया है। बाहरी प्रकाशकों की पुस्तक से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित किया गया था कि SCERT के पुस्तकों से पढ़ाई होगी, इसके लिए आदेश भी जारी हुआ था। ऐसे में जो कक्षा पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा होना है तो इन स्कूलों के बच्चे कैसे परीक्षा देंगे ?
सरकारी आदेश की अवहेलना- 1784 प्राइवेट स्कूलों ने नहीं ली सरकारी किताबें
Wednesday, November 12, 2025
Edit
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ में लोक शिक्षण संचालनालय के आदेश को निजी स्कूलों ने अवहेलना की है। नियम प्रावधान के बावजूद 1784 प्राइवेट स्कूलों ने सरकारी किताबें नहीं ली है। इस मामले में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडेय ने कहा, जिन स्कूलों ने किताब नहीं ली है उनका लिस्ट लोक शिक्षण संचालनालय को सौंपेंगे। आगे किस तरह से कार्रवाई करेंगे, ये शिक्षा विभाग के अधिकारी तय करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्राइवेट और सरकारी स्कूलों को निशुल्क पुस्तकें दी जाती है। शिक्षा विभाग ने निजी स्कूलों का यू डाइस कोड दिया था। सरकारी किताब नहीं लेने पर शिक्षाविदों ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि जब ये किताब नहीं लिए हैं तो फिर व्यापार किया गया है। बाहरी प्रकाशकों की पुस्तके ख़रीदने के लिए पालकों को मजबूर किया गया है। बाहरी प्रकाशकों की पुस्तक से पढ़ाई कराई जा रही है। शिक्षा विभाग द्वारा निर्देशित किया गया था कि SCERT के पुस्तकों से पढ़ाई होगी, इसके लिए आदेश भी जारी हुआ था। ऐसे में जो कक्षा पांचवी और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा होना है तो इन स्कूलों के बच्चे कैसे परीक्षा देंगे ?
Previous article
Next article