बीजेपी कार्यालय में आयोजित वर्कशॉप में शामिल हुए - सीएम विष्णुदेव साय
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश ऑफिस कुशाभाऊ ठाकरे में जनजाति गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा जी 150 वीं मनाने को लेकर वर्कशॉप आयोजित की गई। इस कार्यशाला में प्रदेश मुखिया विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यशाला को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। सीएम साय ने कहा कि 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस की शुरूआत 2021 में हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की बीजेपी सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषित किया। इससे जनजातीय समाज का मान सम्मान बढ़ा है।
रायपुर में आयोजित वर्कशॉप को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनजाति समुदाय के सम्मान में 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस की शुरूआत की है। सीएम ने 15 नवंबर को जनजातिय गौरव दिवस घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है और उनकी जयंती का 150वां साल भी चल रहा है। इस अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएंगे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है. यह सोचकर गर्व होता है कि अनेक महान स्वतंत्रता सेनानियों का जन्म जनजातीय समाज में हुआ. अपने देश के लिए संघर्ष करने की परम्परा जनजातीय समाज में शुरू से रही है. शहीद वीर नारायण सिंह, गैंदसिंह, गुण्डाधूर जैसे अनेक महान नायकों ने अपना बलिदान दिया.
वर्कशॉप में सीएम साय ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा सिर्फ 25 वर्ष ही जीवित रहे, लेकिन इतने कम समय में ही उन्होंने अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे। उन्हीं के यादगार में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित हुआ है। प्रदेश में पिछले साल भी बहुत अच्छे से मनाया गया था और इस साल अच्छे से मनाने इसके लिए एक दिन के कार्यशाला का आयोजन हुआ है। सीएम साय ने जनजाति गौरव दिवस के कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने को लेकर कहा कि राष्ट्रपति महोदया को भी आमंत्रित किया है। मुझे विश्वास है कि उनकी सहमति मिलेगी