छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम- जल संरक्षण में देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम- जल संरक्षण में देशभर में हासिल किया दूसरा स्थान


जल संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। जल संचय जनभागीदारी 1.0 (JSJB) के परिणामों में प्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि केवल सम्मान नहीं, बल्कि जल प्रबंधन और जनभागीदारी का जीवंत उदाहरण है। जल संचय जन भागीदारी पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को देशभर में पहला स्थान मिला है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश को दूसरा स्थान मिला है। राज्य में अब तक जल संचय से जुड़े 4,05,563 कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। रायपुर नगर निगम में 33,082 कार्य पूर्ण कर जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दिया गया है। जिला स्तर पर बालोद, राजनांदगांव, रायपुर सहित महासमुंद, बलौदा बाजार, गरियाबंद, बिलासपुर, रायगढ़, धमतरी, सुरजपुर और दुर्ग को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

प्रदेश के शहरी निकायों में भी छत्तीसगढ़ ने अपनी श्रेष्ठता स्थापित की है. रायपुर नगर निगम ने पूरे देश में शीर्ष स्थान प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है. यहां 33,082 कार्यों के माध्यम से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा दिया गया, बल्कि इसे जन-सहभागिता आधारित शहरी विकास का मॉडल बना दिया गया. मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को रायपुर के नागरिकों और निगम प्रशासन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस सफलता पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल-संपदा की नींव है। उन्होंने इसे उस सामूहिक चेतना का प्रमाण बताया, जिसने छत्तीसगढ़ को देश के लिए प्रेरणा दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि हर किसान, हर महिला, हर नौजवान और हर जनप्रतिनिधि का है, जिन्होंने पानी की हर बूंद को बचाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही जनकल्याण संभव है और छत्तीसगढ़ ने इसे सिद्ध कर दिखाया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह उपलब्धि राज्य की ‘जन-संवाद एवं जनभागीदारी आधारित सुशासन नीति' का प्रत्यक्ष परिणाम है। मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण को प्रदेश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था और दीर्घकालिक विकास का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया.

छत्तीसगढ़ की यह उपलब्धि एक बार फिर साबित करती है कि जब सरकार और जनता मिलकर कार्य करें तो असंभव भी संभव हो जाता है। JSJB 1.0 की सफलता ने न केवल प्रदेश को सम्मान दिलाया है, बल्कि इसे जल प्रबंधन का राष्ट्रीय मॉडल भी बना दिया है.

नगर निगम स्तर पर रायपुर पहला

रायपुर नगर निगम ने 33,082 कार्य पूरे कर देश में पहला स्थान हासिल किया। हैदराबाद और गोरखपुर दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ राज्य और राजधानी रायपुर के लिए गर्व का क्षण है। 10,000 से अधिक संरचनाएं पूर्ण करने पर रायपुर नगर निगम सहित शीर्ष निगमों को 2 करोड़ का पुरस्कार मिलेगा। जिला स्तर पर भी छत्तीसगढ़ का दबदबा रहा। ज़ोन-2 में बालोद, राजनांदगांव और रायपुर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करोड़ पुरस्कार जीते हैं। अन्य जोन में उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, राजस्थान, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर के जिलों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads