छत्तीसगढ़ के सीएम साय का आज जन्मदिन. पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ के सीएम साय का आज जन्मदिन. पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं


 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज 21 फरवरी को बर्थडे है. उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. इधर छत्तीसगढ़ के मंत्रियों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है. सीएम अपना जन्मदिन अपने गृहजिला जशपुर में मनाएंगे. वे बगीचा जाने के लिए रायपुर से निकल चुके हैं.  गृह ग्राम बगिया रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि जन्मदिन पर माता जी के आशीर्वाद के लिए जाता हूं.

PM नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि -

"छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. वे राज्य के लोगों के लिए tirelessly काम कर रहे हैं और समग्र विकास सुनिश्चित कर रहे हैं. उन्हें सार्वजनिक सेवा में लंबी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं."




Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads