साय सरकार की कैबिनेट की इस साल की आखिरी बैठक आज - CGKIRAN

साय सरकार की कैबिनेट की इस साल की आखिरी बैठक आज

 


साल 2024 समाप्त होने जा रहा है. नया साल 2025 दस्तक देने को तैयार है. साल 2025 की शुरुआत से पहले वर्ष 2024 में साय कैबिनेट की अंतिम मीटिंग होने जा रही है. सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक बुलाई गई है जो की 30 दिसंबर को होने जा रही है.  साल 2024 की यह आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साल 2025 के जनवरी में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित है. चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है. साय कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर फैसला हो सकता है कि नगरीय निकाय चुनाव कब से शुरू होगा. नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव को लेकर इस कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है.

इस साल छत्तीसगढ़ सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक सोमवार 30 दिसंबर को होगी। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। इससे पहले 11 दिसंबर को कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई थी। 

 नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच सरकार इस कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगा सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के जरिए राज्य सरकार प्रदेशवासियों को नए साल में कई सौगात दे सकती है। इस महीने सरकार की यह दूसरी कैबिनेट बैठक है। 11 दिसंबर को आयोजित हुई बैठक में सरकार ने कई अहम फैसलों पर मुबर लगाई थी। इस बैठक में रायपुर ऑटो एक्सपो में वाहन खरीदने पर 50 फीसदी लाइफ टाइम रोड टैक्स पर छूट देने का फैसला किया गया था।

इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

छत्तीसगढ़ में साल 2025 के नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। माना जा रहा है कि इन चुनावों को लेकर तारीखों पर चर्चा हो सकती है। साय कैबिनेट की मीटिंग में इस बात पर फैसला हो सकता है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ होंगे या फिर अलग-अलग।

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 14 नवंबर से हो रही है। धान की खरीदी 31 जनवरी 2025 तक होनी है। धान खरीदी केंद्रों में शिकायत का भी मामला सामने आया था। ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार नए साल में किसानों को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही धान खरीदी को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इसके अलावा राज्य के विकास से जुड़े कई अहम फैसलों पर सहमति बन सकती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads