जानें आकाश शर्मा और सुनील सोनी का सियासी सफर - CGKIRAN

जानें आकाश शर्मा और सुनील सोनी का सियासी सफर


छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। यह सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच होने वाला है। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव 13 नवंबर को होना है। यह सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच होने वाला है।  रायपुर दक्षिण बीजेपी का अभेद किला रहा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के सांसद हैं।

कौन हैं आकाश शर्मा ?

आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो सात साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने  विधानसभा चुनाव 2023 में भी अपनी दावेदारी पेश की थी। साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट मांगी थी। उस दौरान आकाश शर्मा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने 35 साल के युवा पर दांव लगाकर लड़ाई को रोचक कर दिया है।प्रत्याशी आकाश शर्मा ने छात्र जीवन में अपनी राजनीति सफर का शुरुआत किया। 2014 से 2020 तक आकाश शर्मा एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2018 में वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। इसके बाद वर्तमान में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 

सुनील सोनी का सियासी सफर

पहली बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोकेंगे। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे। 

एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत।

वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।

इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने।

साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे।

रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने।

अब विधायकी के लिए मिला टिकट।  

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024:

उप चुनाव- 13 नवंबर 

मतगणना- 23 नवंबर

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads