छत्तीसगढ़ की बड़ी पंचायतों में महतारी सदन बनाने मिली मंजूरी
पहले चरण में 202 ग्राम पंचायत का चयन, पंचायत चुनाव से पहले साधने की तैयारी
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना को लेकर भाजपा सरकार को मिली उपलब्धि के बाद अब सरकार इसे आगामी स्तर पर चुनाव में उछालने पर जोर दे रही है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के बाद पंचायत के चुनाव होंगे। पंचायत के चुनाव भले गैरदलीय आधार पर होंगे लेकिन यहां राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी महत्वपूर्ण होगी। यही वजह है कि राज्य सरकार ने महतारी सदन को लेकर काम आगे बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत राज्य सरकार ने पंचायत विभाग को 50 करोड रुपए सौंप दिया है। प्रत्येक घर में 202 महतारी सदन बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत विभाग ने प्रत्येक ग्राम पंचायत की जानकारी राज्य शासन को भेजना शुरू कर दिया है।
प्रदेश में 3000 से ज्यादा आबादी वाले लगभग 688 पंचायत हैं। दूसरी तरफ पंचायत विभाग द्वारा भेजे गए ड्राइंग डिजाइन को भी राज्य सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा महतारी सदन निर्माण का पूरा एस्टीमेट भी मंजूर कर लिया गया है। महतारी सदन बनने के बाद पंचायत में गतिविधियां भी बढ़ेगी। माना जा रहा है की बड़ी पंचायत के चिन्हांकन का काम भी पूरा हो चुका है। विभाग ने सदन के निर्माण के लिए 29 लाख 20 हजार का प्राक्कलन तैयार किया है।
पहले चरण में प्रदेश के लगभग 202 बड़ी ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण किया जाएगा। महतारी सदन के जरिये महिलाओं के आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास किए जाएंगे। गांव में महिलाओं के काम करने के लिए कोई ऐसा स्थल नहीं है। जहां व्यक्तिगत या समूह में काम किया जा सके।
यही वजह है कि सरकार ने महतारी सदन बनाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में लगभग 11600 से अधिक पंचायत हैं। उनमें 3000 से अधिक जनसंख्या वाले पंचायत का चयन किया जा रहा है। ऐसे 688 पंचायत में निर्माण किया जाएगा। फिलहाल पहले चरण में निर्माण होगा। इसके लिए 202 पंचायत को चिन्हांकित किया गया है।