छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल होंगे रमन डेका, 31 जुलाई को लेंगे शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका होंगे। अभी राज्यपाल की जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास ही है। छत्तीसगढ़ प्रदेश के नए राज्यपाल रामेन डेका इसी महीने के 31 जुलाई को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण का यह कार्यक्रम राजभवन में संपन्न होगा। नए राज्यपाल को विधि अनुसार बिलासपुर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पद और गोपननीयता की शपथ दिलाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी है। वही निवर्तमान राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन को सोमवार को विदाई दी जाएगी। सम्भाना जताई जा रही है कि इस विदाई समारोह में सीएम विष्णु देव साय भी हिस्सा ले सकते हैं।
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। बता दें कि फरवरी 2023 में विश्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। वे करीब डेढ़ साल इस पद रहे। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका होंगे। अभी राज्यपाल की जिम्मेदारी विश्वभूषण हरिचंदन के पास ही है।