रायपुर संभाग में लू जैसे हालात - CGKIRAN

रायपुर संभाग में लू जैसे हालात


छत्तीसगढ़ में अभी गर्मी अधिक बढ़ गई है। कई जिलों में लू जैसे हालात है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। आज नौतपा का चौथा दिन है और राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर के जिलों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी क्रम में इस महीने के आखिरी तक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में लू की संभावना जताई जा रही है। साथ ही अधिकतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 28 से 30  तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में एक दो जगह पर ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति बनने की संभावना है। यानी कि इन संभागों के कुछ जिलों में लू के हालात बने रहेंगे। आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि आने वाले 31 में तक प्रदेश में तापमान में कोई गिरावट की संभावना नहीं है साथ ही मौसम शुष्क रहेगा और लू चलने की संभावना है। 


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads