देश-दुनिया
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को झारखंड के जमशेदपुर में सांसद और भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में समर्थन के लिए भव्य रोड शो किया। साय ने कहा कि केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार थी, तब नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो गया था। अब झामुमो की सरकार में झारखंड में नक्सलवाद फिर से पनप रहा है। छत्तीसगढ़ की तरह झारखंड की सभी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विजयी होंगे। रोड शो के दौरान शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विद्युत महतो का स्वागत करने की तैयारी की गई थी । इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश भूतपूर्व था। विष्णुदेव साय ने कहा कि झारखंड और छत्तीसगढ़ जुड़वा भाई हैं। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने एक साथ इन दोनों प्रदेशों के साथ ही उत्तरांखंड प्रदेश का भी गठन किया था. छत्तीसगढ़ में 15 वर्ष तक भाजपा सत्ता में रही। सिर्फ एक बार कांग्रेस के लोक-लुभावनी घोषणाओं को मान कर उसे सत्ता में लाया, लेकिन वह जनता की उम्मीदों व विश्वास पर खरा नहीं उतरी। परिणाम यह हुए कि छत्तीसगढ़ में वर्ष 2023 में संपन्न विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा के पक्ष में जनादेश आया और पार्टी की सरकार बनी। सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, उनके कार्यों आदि की भी सराहना की। साथ ही कहा कि झारखंड समेत पूरे देश में भाजपा व नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर है। झारखंड की जनता इस बार इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार का मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है।विष्णुदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा की टीम झारखंड एवं ओड़िशा में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही है तथा उनका सहयोग कर रही है। आज देश के लोगों का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। विष्णुदेव ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार न होने के कारण केंद्र की योजनाएं धरातल पर उतारने में जानबूझकर अड़चन पैदा की जा रही है। जमशेदपुर संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो समेत राज्य की सभी 14 सीटों पर इस बार भाजपा का कब्जा होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों की जीत हो रही है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय ने झारखंड में भाजपा की जीत का किया दावा
Friday, May 24, 2024
Edit

Previous article
Next article