राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान में लोगों को किया जागरूक - CGKIRAN

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ने पल्स पोलियो अभियान में लोगों को किया जागरूक


उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सांकरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेन्द्र सिंह राजपूत ने ग्राम पंचायत- पिरदा में नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल करने के लिए अभिभावकों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा छूटे ना. ज्ञात हो कि आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है एवं पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जाएगा, प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी.4 एवं 5 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चे को पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा.इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया गया है एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है अतः पल्स पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads