छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने किया चुनावी शंखनाद
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। गुरुवार को कोंडागांव में अमित शाह बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद करने पहुंच पहुंचे। इससे पहले रायपुर एयरपोर्ट पर अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा ने किया। इसके बाद अमित शाह कोंडागांव के लिए रवाना हुए,जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
भाजपा की रैली में अमित शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव है। यह चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के साथ अन्याय करने वाली सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका और भाजपा की सरकार बनाई। इस बार छत्तीसगढ़ में बीजेपी सभी 11 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी। अमित शाह ने कहा ' मोदी गारंटी है. एकबार प्रधानमंत्री मोदी को फिर से ला दो, हम दुनिया की तीसरी आर्थिक ताकत बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 साल बाद आदिवासियों का सम्मान द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर किया। पिछड़ा वर्ग को 27 % आरक्षण दिया, ओबीसी आयोग का गठन किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया हैं।