नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, बसें नहीं चलने से यात्री परेशान - CGKIRAN

नए मोटर व्हीकल एक्ट का विरोध, बसें नहीं चलने से यात्री परेशान


नए मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध के कारण यात्रियों और आम लोगों को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है.  केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून का विरोध सोमवार को और गहरा गया। यहां सुबह से बस आपरेटर विरोध में उतर आए और बसों के पहिये रोक दिए। बसों को स्टैंडों पर ही रोकना शुरू कर दिया गया और अचानक इस स्थिति के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। स्टैंडों पर खड़े लोग लिफ्ट मांगते दिखे तो बस वालों से चलने की गुहार कर रहे थे। वहीं बस आपरेटरों ने सवारी वाहनों को भी रोकना शुरू कर दिया। कई सवारी वाहनों की हवा निकाल दी गई। शाम तक यात्री बसों का संचालन बहाल नहीं हो सका था। वहीं शहर में आटो और टेंपो भी कम संख्या में चले। अधिकतर चालकों ने विरोध का समर्थन किया। इस कारण शहर में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads