छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा - CGKIRAN

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से होकर गुजरेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा


कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद अब 14 जनवरी से ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’  शुरू करने जा रहे हैं. यह यात्रा 20 मार्च तक चलेगी. भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूरब से पश्चिम यानी मणिपुर से मुंबई तक होगी. इस यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इंफाल में हरी झंडी दिखाएंगे, जो 15 राज्यों से होते हुए मुंबई में समाप्त होगी. वहीं न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ के 7 जिलों से गुजरेगी. छत्तीसगढ़ में कुल 536 किलो मीटर की यात्रा होगी. मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य के सात जिलों से 536 किलोमीटर का फासला पांच दिनों में पूरा होगा। यात्रा में राहुल पैदल चलेंगे। यात्रा की तैयारी बैठक के लिए छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ष दीपक बैज दिल्ली पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उन्हें यात्रा की तैयारियों से अवगत कराया। देश की एकता, अखंडता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है। जनाधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस आजादी के पहले से ही सत्याग्रह को मजबूत हथियार मानती है और भारत जोड़ो न्याय पदयात्रा आजादी के बाद देश का सबसे विशाल और परिवर्तक सत्याग्रह साबित होगा।

छत्तीसगढ़ इन जिलों से गुजरेगी यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ में प्रवेश करेगी। रायगढ़, सक्ती, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, सूरजपुर और बलरामपुर ये वो 7 जिलें हैं जहां से यात्रा के गुजर सकती है। हालांकि अभी छत्तीसगढ़ के लिए फाइनल रोडमैप आना बाकी है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का उद्देश्य- भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को राजनीतिक, आर्थिक और समाजिक न्याय दिलाना है. ये यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों से होकर गुजरने वाली. यह यात्रा 67 दिन तक चलेगी. जिसमें 100 लोकसभा और 337 विधानसभा को न्याय यात्रा के जरिये कवर किया जाएगा. इस यात्रा की दूरी 6700 किमी. से ज्यादा होगी.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads