10वीं-12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम आज से शुरू - CGKIRAN

10वीं-12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल एग्जाम आज से शुरू

अनुपस्थित विद्यार्थियों को नहीं मिलेगा दुबारा मौका


माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएंआज से शुरू हो रही है, जो 31 जनवरी तक चलेगी। इस बार परीक्षा में विद्यार्थियों को केवल एक अवसर मिलेगा। इसके लिए पहले निर्देश जारी कर चुके हैं। दूसरी ओर, प्रायोगिक परीक्षा के लिए स्कूल खुद अपने केंद्राध्यक्ष का चयन नहीं कर सकते। इस साल केंद्राध्यक्ष बोर्ड से स्कूलों में भेजा रहा है।अधिकारियों का कहना है कि प्रायोगिक परीक्षा में किसी भी तरह की गलती स्वीकार नहीं जाएगी।

 इस वर्ष माशिमं ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को कोई अतिरिक्त मौका नहीं दिया जाएगा। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से शुरू हो गई है। इन परीक्षाओं की फाइल और प्रोजेक्ट छह महीने तक सुरक्षित रखी जाएंगी। आज से शुरु होने वाली परीक्षा 31 जनवरी तक ली जाएंगी। जिसके बाद 12वीं की मुख्य प​रीक्षा 1 मार्च से शुरु होगी और 10 वीं की मुख्य परीक्षा 2 मार्च से होगी। इस बार साल 2024 में होने वाले परीक्षा में कुल 5.97 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के छात्रों के लिये खबर महत्वपूर्ण है। CG माध्यमिक शिक्षा मंडल इस बार 10वीं और 12वीं की प्री बोर्ड परीक्षा नहीं लेगा। स्कूलों में इस साल वीकली और मंथली टेस्ट लिया ही जा रहा है। समय के अभाव के चलते माशिमं ने यह फैसला लिया है। बता दें कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads