विष्णुदेव मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे का इंतजार - CGKIRAN

विष्णुदेव मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे का इंतजार

 


विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद अब मंत्रियों के विभागों के बंटवारे का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि तीन से चार दिनों के भीतर मंत्रियों को विभाग सौंपे जा सकते हैं। आला अधिकारियों के साथ समर्थक व जनता भी मंत्रियों के विभागीय बंटवारे की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री साय सामान्य प्रशासन विभाग,खनिज और वित्त विभाग अपने पास रखे सकते हैं, वहीं दो उप मुख्यमंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे विभाग को सीधे जनहितों के साथ अधोसंरचना से जुड़े। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में बीते 20 वर्षों से मुख्यमंत्री स्वयं के पास सामान्य प्रशासन विभाग व वित्त रख रहे हैं। हालांकि राज्य सरकार ने आधिकारिक सूची जारी नहीं की है।

विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा नेता ओपी चौधरी को उच्च शिक्षा मंत्री, बृजमोहन अग्रवाल को लोक निर्माण, राजस्व विभाग, राम विचार नेताम को आबकारी सहित पंचायत मंत्री, दयालदास बघेल को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसी प्रकार लखनलाल देवांगन को नगरीय प्रशासन विभाग देने जाने की चर्चा हैं। लक्ष्मी राजवाड़े महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाईं जा सकती है। श्याम बिहारी जायसवाल को कृषि की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads