दुर्ग संभाग की 20 में से 9 सीटों में कांग्रेस को बढ़त, रायपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों में बीजेपी का दबदबा - CGKIRAN

दुर्ग संभाग की 20 में से 9 सीटों में कांग्रेस को बढ़त, रायपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों में बीजेपी का दबदबा


छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है. मतगणना के अब तक जो रुझान आए हैं वो चौकाने वाले हैं. सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस पीछे चल रही है. 90 विधानसभा सीटों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है. जिसमें भाजपा 53, कांग्रेस 36 और एक पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (GGP) आगे चल रही है. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग जारी है. अब तक के रुझानों में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है. दुर्ग संभाग की 20 सीटों में से 9 सीट में कांग्रेस आगे चल रही है.

जानिए कहां किसे कितना वोट मिले –

पाटन – भूपेश बघेल (कांग्रेस) / विजय बघेल (भाजपा ) – कांग्रेस 4262 वोट से आगे

दुर्ग ग्रामीण – ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस) / ललित चंद्राकर (भाजपा ) – 6764 मतों से बीजेपी आगे

दुर्ग शहर – अरुण वोरा (कांग्रेस) / गजेन्द्र यादव (भाजपा ) – भाजपा 14600 वोट से आगे

भिलाई नगर – देवेन्द्र यादव (कांग्रेस) / प्रेम प्रकाश पाण्डेय (भाजपा ) – कांग्रेस 1247 मतों से आगे

वैशाली नगर – मुकेश चंद्राकर (कांग्रेस) / रिकेश सेन (भाजपा ) – भाजपा 15748 वोट से आगे

अहिवारा – निर्मल कोसरे (कांग्रेस) / डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (भाजपा ) – भाजपा 1169 वोट से आगे

साजा – रविंद्र चौबे (कांग्रेस) / ईश्वर साहू (भाजपा ) – भाजपा 4100 वोट से आगे

बेमेतरा – आशीष कुमार छाबड़ा (कांग्रेस) / दीपेश साहू (भाजपा ) – भाजपा 3133 से आगे

नवागढ़ – गुरु रूद्र कुमार (कांग्रेस) / दयाल बघेल (भाजपा ) – भाजपा 5300 वोट से आगे

पंडरिया – नीलकंठ चंद्रवंशी (कांग्रेस) / भावना बोहरा (भाजपा ) – भाजपा 500 वोट से आगे

कवर्धा – मोहम्मद अकबर (कांग्रेस) / विजय शर्मा (भाजपा ) – भाजपा 12344 वोट से आगे

खैरागढ़ – यशोदा वर्मा (कांग्रेस) / विक्रांत सिंह (भाजपा ) – भाजपा 815 वोट से आगे

डोंगरगढ़ – हर्षिता स्वामी बघेल (कांग्रेस) / विनोद खाण्डेकर (भाजपा ) – कांग्रेस 10465 वोटों से आगे

राजनांदगांव -गिरीश देवांगन (कांग्रेस) / डॉ. रमन सिंह (भाजपा ) – भाजपा 13000 वोटों से आगे

डोंगरगांव – दलेश्वर साहू (कांग्रेस) / भरत लाल वर्मा (भाजपा ) – कांग्रेस 2385 वोटों से आगे

खुज्जी -भोलाराम साहू (कांग्रेस) / गीता घासी साहू (भाजपा ) – कांग्रेस 4465 वोटों से आगे

मोहला-मानपुर – इंद्र शाह मंडावी (कांग्रेस) / संजीव साहा (भाजपा ) – कांग्रेस 599 वोट से आगे

संजारी बालोद – संगीता सिन्हा (कांग्रेस) / राजेश यादव (भाजपा ) – कांग्रेस 6969 वोट से आगे

डौंडीलोहारा – अनिल भेड़िया (कांग्रेस) / देवलाल हलवा ठाकुर (भाजपा ) – कांग्रेस 13566 वोट से आगे

गुंडरदेही -कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) / विरेंद्र कुमार साहू (भाजपा ) – कांग्रेस 2704 वोट से आगे

रायपुर जिले के सातों विधानसभा सीटों में बीजेपी का दबदबा

रायपुर ग्रामीण में ग्यारवें राउंड में बीजेपी 24794 वोट से आगे

रायपुर उत्तर में छठवें राउंड में बीजेपी 12003 वोट से आगे

रायपुर दक्षिण में सातवें राउंड में बीजेपी 19870 वोट से आगे 

रायपुर पश्चिम में आठवें राउंड में बीजेपी 15284 वोट से आगे

आरंग में छठवें राउंड में बीजेपी 6051 वोट से आगे

धरसीवां में छठवें राउंड में बीजेपी 9958 वोट से आगे

अभनपुर में नौवें राउंड में बीजेपी 5966 वोट से आगे


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads