कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों का कर्ज माफ और 32 सौ में धान खरीदी के साथ कई वादे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीएम भूपेश बघेल ने आज राजनांदगांव में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें किसानों, युवाओं और महिलाओं को फोकस किया गया है. इसे भरोसे का घोषणापत्र नाम दिया गया है। राज्य में पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां दो चरणों में मतदान होगा। उसने अपने घोषणा पत्र का नाम ‘भरोसे का घोषणा पत्र 2023-28’ रखा है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। रायपुर में पार्टी की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, राजनांदगांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अंबिकापुर में उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने संवाददाता सम्मेलन में घोषणा पत्र जारी किया।घोषणा पत्र में 3200 रुपए में प्रति क्विंटल धान खरीदने, किसानों का कर्जमाफ करने, केजी टू पीजी तक मुफ्त शिक्षा की घोषणा की गई है. इसके अलावा कांग्रेस ने साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास देने की भी बड़ी घोषणा की है. राजनांदगांव में बघेल ने बताया कि राज्य में कांग्रेस की सत्ता बरकरार रहने पर 2018 की तरह ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और अब किसानों से 32 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा।
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक बार फिर से कर्ज माफी का वादा किया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री में होगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को धान की कीमत 3200 रुपए क्विंटल मिलेगी। वहीं, कांग्रेस पहले 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदती थी। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट तक बिजली लोगों को फ्री में दी जाएगी। महतारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएगी। साथ ही तेंदूपता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपए की जगह 6000 रुपए मिलेंगे। साथ ही चार हजार रुपए बोनस हर साल मिलेंगे।
कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे
किसानों का कर्ज माफी
₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी
गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी
200 यूनिट बिजली फ्री
अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज
सभी सरकारी स्कूलों-कॉलेजों में केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। इसमें डिप्लोमा, इंजीनियरिंग , मेडिकल और आईटीआई के छात्र भी शामिल हैं।
तेंदूपत्ते का प्रति बोरा ₹6000 और ₹4000 सालाना बोनस भी
भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष
स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ
जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी
साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो
दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज
तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा
परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ
700 रीपा का होगा निर्माण
अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल
अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध