पहले चरण की 20 सीटों पर आज थमेगा प्रचार, आज डोगरगढ़ में सभा लेंगे पीएम मोदी
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए पहले चरण का मतदान सात नवंबर को होना है। इसमें बस्तर संभाग की 12 और दुर्ग संभाग की आठ समेत 20 सीटों पर चुनाव होना है। छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान के 48 घंटे पहले पांच नवंबर को शाम पांच बजे तक प्रचार थम जाएगा। पहले चरण के 20 सीटों पर दो अलग-अलग समय पर मतदान होगा। उम्मीदवार केवल व्यक्तिगत प्रचार एवं घर-घर जनसंपर्क कर सकेंगे। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से सार्वजनिक मंचों से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। सात नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 223 उम्मीदवार चुनावी मैदान पर हैं, जिनमें 198 पुरूष तथा 25 महिला हैं। पहले चरण के लिए 40 लाख 78 हजार 681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भाजपा की ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी सभा लेने के लिए मोर्च पर हैं। इसके पहले प्रदेश में जहां आखिरी दिन भाजपा की ओर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी सभा लेने के लिए मोर्च पर हैं।बस्तर में कांग्रेस की कमान अब तक राहुल गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव संभाले हुए है पर पिछले चुनाव में बस्तर में शून्य हो चुकी भाजपा के भीतर सत्ता में वापसी की बैचनी सपष्ट दिखाई दे रही है। राहुल गांधी व मुख्यमंत्री की बस्तर प्रवास पर की गई घोषणाओं किसानों की कर्जमाफी, स्कूल से लेकर पीजी तक की मुफ्त शिक्षा की घोषणाओं के बाद यहां समीकरण बदलते दिखते हैं। पिछले एक माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह यहां सभा ले चुके हैं। सात नवंबर को यहां चुनाव होना है . छत्तीसगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धुंआधार प्रचार कर रहे हैं। पांच नवंबर को वह डोंगरगढ़ में चुनावी सभा लेंगे। वह भाजपा के प्रत्याशी विनोद खाडेकर के पक्ष में प्रचार करेंगे। जहां मां बमलेश्वरी के दर्शन करेंगे। इसके बाद चंद्रगीरी में विद्यासागर महाराज से भी मिलेंगे।
आज यहां हुंकार भरेंगे योगी
पहले चरण के चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी आखिरी दिन उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सुकमा में भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका और बस्तर में भाजपा के मनीराम कश्यप के लिए प्रचार करेंगे। योगी आदित्यनाथ राजनांदगांव पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के पक्ष में सभा और रोड शो करेंगे। साथ ही भाटापारा में भाजपा प्रत्याशी शिवरतन शर्मा के लिए प्रचार कर सकते हैं।
कोंडागांव में आज आएंगी स्मृति ईरानी
कोंडागांव में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री लता उसेंडी के लिए प्रचार-प्रसार करेंगी।
यहां सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक मतदान- मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा।