पद्मश्री उषा बारले ने किया भाजपा प्रवेश, अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना - CGKIRAN

पद्मश्री उषा बारले ने किया भाजपा प्रवेश, अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना

 


छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर राज्य की सियासी पारा बढ़ा हुआ है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले पंडवानी गायिका और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. उषा बारले की राजनीति में एंट्री हो गई। वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।भारत सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के समक्ष उषा बारले ने पहले उन्हें राखी बांधी और फिर विधिवत बीजेपी का गमछा ओढ़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं।

आपको बता दे कि उषा बारले अनुसूचित जाति वर्ग से आती हैं तो वहीं दुर्ग जिले में अहिवारा विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। फिलहाल अहिवारा से उषा बारले को टिकट देने की संभावना भी बन चुकी है। कयास लगाये जा रहे हैं कि उषा बारले को अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी का प्रत्याशी बनाया जाएगा। उषा बारले के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन के अध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष महेत्तर वर्मा ने भी भाजपा प्रवेश किया है।

सीएम के करीबी माने जाते थे महेत्तर-  महेत्तर वर्मा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का काफी करीब माना जाता था। उन्हें कांग्रेस की दुर्ग जिला कमेटी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि सही पद और सम्मान नहीं मिलने से महेत्तर मुख्यमंत्री से नाराज चल रहे थे। यही कारण है कि उन्होंने भाजपा प्रवेश किया है।

भाजपा लोकसभा सांसद और पाटन विधानसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिले में पहला टिकट पाटन का घोषित किया है। जनता के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का पहला आगाज पाटन से ही होगा। उन्होंने कहा मेहतर वर्मा और उनके साथियों के भाजपा प्रवेश से अब दुगनी शक्ति के साथ भाजपा काम करेगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने स्वागत भाषण में कहा कि दुर्ग जिले में पिछले 15 महीनों में भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से बड़े-बड़े कार्यक्रम संपन्न हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया को आश्वस्त करते हुए कहा अब पूर्णाहुति का समय आ गया है, जिले के समस्त कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में अपना तन मन धन लगाकर समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी को जिताने के लिए संकल्पित हैं

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads