पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी - CGKIRAN

पीएम जनमन योजना से पहाड़ी कोरवा परिवारों के घरों में पहुंची सौर ऊर्जा की रोशनी


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जिले के दूरस्थ एवं पहुंचविहीन वनांचल क्षेत्रों में निवासरत पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में सौर ऊर्जा नई रोशनी लेकर आई है। पीएम जनमन योजना के तहत जिले के 14 ग्रामों के 18 मजराटोलों में निवासरत पहाड़ी कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति पीवीटीजी के 171 परिवारों का सौर विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। क्रेडा द्वारा इन परिवारों के घरों में सोलर होम लाइट संयंत्र स्थापित किए गए हैं।

सोलर होम लाइट संयंत्रों की स्थापना से अब उन घरों में भी रोशनी पहुंच रही है, जहां पहले शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। इससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और परिवार के अन्य दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिल रही है। दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बिजली की सुविधा से वंचित परिवारों के लिए सौर ऊर्जा एक उपयोगी विकल्प साबित हो रही है।

ग्राम देवगढ़ के मजराटोला राजाता की हितग्राही श्रीमती बैशाखी बाई ने बताया कि घर में सौर ऊर्जा से रोशनी मिलने के बाद रोजमर्रा के जीवन में काफी सुविधा हुई है। अब रात के समय घर के भीतर और आसपास पर्याप्त रोशनी रहती है, जिससे घरेलू कार्य करने में आसानी होती है। साथ ही जंगली जीव-जंतुओं से सुरक्षा की दृष्टि से भी यह सुविधा काफी मददगार साबित हो रही है।

सौर ऊर्जा से रोशन हुए इन घरों में बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिल रहा है। वहीं परिवारों के दैनिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है। पीएम जनमन योजना के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के जीवन को अधिक सुगम और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads