चुकंदर का जूस पीने के फायदे - CGKIRAN

चुकंदर का जूस पीने के फायदे


बीटरूट यानी चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है।चुकंदर, सबसे पौष्टिक और सेहत के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक है। गाढ़े लाल रंग की यह सब्जी कई प्रकार के आवश्यक विटामिन्स, खनिज और पौष्टिकता से भरपूर होती है। सलाद और जूस के रूप में इसका सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। कैलोरी में कम होने के साथ चुकंदर में प्रोटीन, फोलैट, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इसे सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद बनाती है। 100-ग्राम की मात्रा में चुकंदर से फोलेट के दैनिक आवश्यकताओं की 20 फीसदी तक की पूर्ति का जा सकती है। फोलेट, विटामिन बी-9 का एक प्रकार होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है। चुकंदर में मैंगनीज की भी अच्छी मात्रा में होती है, जो हड्डियों के निर्माण, पोषक तत्वों के मेटाबॉलिज्म, मस्तिष्क के कार्य को ठीक रखने और शरीर के लिए कई प्रकार के अन्य आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा चुकंदर में कॉपर भी पाया जाता है जो ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है और आपको कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। दैनिक आहार में चुकंदर को जरूर शामिल करें। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर: चुकंदर में बेटालेन भरपूर मात्रा में होते हैं. जानकारों का कहना है कि इन कंपाउंड्स में जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं, जो लिवर की सेल्स को नुकसान पहुंचाता है और उनके काम करने की क्षमता को कम करता है. इसके अलावा, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ नर्सिंग एजुकेशन एंड रिसर्च में बताया कि बेटालेन उन एंजाइम के प्रोडक्शन को बढ़ाते हैं जो शरीर में टॉक्सिन्स को तोड़ते हैं और शरीर की नैचुरल डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में मदद करते हैं.

बीटाइन: चुकंदर में पाया जाने वाला एक नेचुरल कंपाउंड, बीटेन लिवर की सेहत बनाए रखने में मदद करता है. जानकारों का कहना है कि यह शरीर को फैट का सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है. यह ज्यादा फैट जमा होने से रोककर लिवर को फैटी लिवर डिजीज जैसी बीमारियों से बचाता है. साथ ही, यह लिवर की कोशिकाओं को नुकसान से भी बचाता है. नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के डेटा से पता चलता है कि चुकंदर का जूस वयस्कों में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के इलाज का एक असरदार तरीका है.

सूजन कम करने वाले गुण: जानकारों का कहना है कि लंबे समय तक रहने वाली सूजन लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है. चुकंदर में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं जो लिवर की सूजन को कम करने और लिवर की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद बीटालेन और नाइट्रेट सूजन कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं. कहा जाता है कि यह लिवर को ज़रूरी पोषक तत्व देता है और सेल रिपेयर की प्रक्रिया को तेज करता है.

दिमाग और पेट के लिए फायदेमंद: बता दें बीटरूट का जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहत होता है. इस वजह से ब्लड फ़्लो दिमाग तक भी पहुँचता है। इसमें मौजूद फाइबर एक 'प्रीबायोटिक' की तरह काम करता है। यह पेट के अच्छे बैक्टीरिया (जैसे लैक्टोबैसिलस) का खाना बनता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

लिवर एंजाइम का काम: एक्सपर्ट्स का कहना है कि चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीने से लिवर एंजाइम का काम बेहतर हो सकता है. खून में ALT (एलानिन एमिनोट्रांसफरेज) और ALP (अल्कलाइन फॉस्फेटेज) एंजाइम का लेवल ज्यादा होना लिवर पर दबाव का संकेत देता है. कई स्टडीज से पता चला है कि चुकंदर का जूस नियमित रूप से पीने से इन एंजाइम का लेवल काफी कम हो जाता है, जिससे लिवर का काम बेहतर होता है.

 ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads